फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Minister in charge inaugurated the 15-day exhibition

Amethi News: प्रभारी मंत्री ने किया 15 दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ

Thu, 18 Sep 2025 12:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Minister in charge inaugurated the 15-day exhibition
अमेठी सिटी। सूचना विभाग की ओर से गौरीगंज स्थित जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में 15 दिवसीय प्रदर्शनी का बुधवार को शुभारंभ किया गया। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व, कृतित्व व न्यू इंडिया @2047 की परिकल्पना और प्रदेश सरकार की ओर से संचालित योजनाओं, उपलब्धियां को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। प्रदर्शनी का उद्घाटन राज्यमंत्री व जिला प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने फीता काटकर किया। प्रदर्शनी में लगे स्टॉलों का निरीक्षण जनप्रतिनिधियों संग अफसरों ने करते हुए प्रधानमंत्री के विजन और सरकार की उपलब्धियां को जनमानस तक पहुंचाने के लिए इसे सराहनीय पहल बताया। प्रभारी मंत्री ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि अधिक से अधिक संख्या में लोग यहां आकर शासन की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी हासिल करने संग विकसित उत्तर प्रदेश @2047 अभियान के तहत अपने सुझाव भी दे सकते हैं। जिला सूचना अधिकारी ने शिवदर्शन यादव ने बताया कि यह प्रदर्शनी दो अक्तूबर तक चलेगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed