फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Minimum temperature reached seven degrees, people shivered due to melting

Amethi News: सात डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान, गलन से छूटी कंपकंपी

Mon, 06 Jan 2025 12:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Minimum temperature reached seven degrees, people shivered due to melting
ठंड में अलाव तापते लोग।
अमेठी सिटी। ठंड लगातार जोर पकड़ती जा रही है। शनिवार रात न्यूनतम तापमान सात डिग्री तक लुढ़क गया। इससे रविवार सुबह तगड़ी ठंड रही। घने कोहरे के कारण सुबह वाहन चालक लाइट जलाकर ही गुजरे। दिन भर आसमान में बादल छाए रहने व शीतलहर के चलते कंपकंपी छूटती रही। इसके साथ पाला पड़ने से आलू व सरसों की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका है। रविवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बर्फीली हवा की गति सुबह 2.4 किलोमीटर प्रति घंटा रही। दिन की शुरुआत कोहरे और गलन भरी ठंड के साथ हुई। कोहरे के बीच नेशनल हाईवे से लेकर अन्य मार्गों पर दृश्यता काफी कम रही। लाइट जलाकर वाहन रेंगते रहे। कोहरे का प्रकोप रविवार सुबह तक रहा। करीब नौ बजे कोहरा तो छटा, लेकिन आसमान में बादल छाए रहे। शीतलहर भी ठंड में और अधिक इजाफा कर रही है। दिन में धूप न निकलने के कारण लोग घरों में कैद रहे। शाम को ठंड का प्रकोप और बढ़ गया। कड़ाके की ठंड के कारण बाजार में भीड़ कम रही और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। दुकानदार भी खाली बैठकर ग्राहकों का इंतजार करते रहे। जिला कृषि अधिकारी डॉ. राजेश यादव ने बताया कि कोहरे-पाले से सरसों, आलू, मटर और टमाटर की फसल को नुकसान होने की आशंका है।
विज्ञापन

इनसेट
ठंड में बरतें सतर्कता
सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि सामान्य रूप से होने वाली सर्दी से कोई विशेष परेशानी नहीं होती है, लेकिन यदि इसका समय पर उपचार न किया जाए तब यह तेज सिरदर्द, खराब गले, बलगम जमा होने व नाक के इन्फेक्शन में बदल सकती है। इसलिए सामान्य रूप से होने वाली सर्दी से बचाव के लिए जरूरत के अनुसार गर्म कपड़े पहनें। घरेलू उपचार जैसे गर्म पानी से गरारा करें और भाप लें।
विज्ञापन


गर्म कपड़ों के बाजार में आई तेजी
सर्दी बढ़ने के साथ गर्म कपड़ों के बाजार में तेजी आ गई है। पिछले तीन दिनों से जैकेट, टोपी, स्वेटर की अधिक खरीद हो रही है। ठंड में अन्य दुकानों पर सन्नाटा नजर आ रहा है तो गर्म कपड़ों की दुकानों पर भीड़ नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
शीत लहर से राहत मिलने की नहीं उम्मीद
मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री रहा जो सामान्य से पांच डिग्री कम रहा। इसी तरह न्यूनतम तापमान भी सात डिग्री रहा जो सामान्य से 0.5 डिग्री कम रहा। मौसम में सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम 92 व न्यूनतम 62 प्रतिशत रही। 2.6 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से उत्तरी-पश्चिमी हवाएं चलीं। आगामी 24 घंटे सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। पश्चिमी हवा सामान्य गति से चलने एवं औसत तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है। इससे अभी शीतलहर का प्रकोप आगे भी जारी रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed