फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Message will come on mobile phone as soon as nutrition is received

Amethi News: पोषाहार मिलते ही मोबाइल फोन पर आएगा मैसेज

Tue, 30 Apr 2024 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 30 Apr 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Message will come on mobile phone as soon as nutrition is received
अमेठी सिटी। बाल विकास विभाग की ओर से अब लाभार्थी को पोषाहार वितरण का दावा करना आसान नहीं रह जाएगा। लाभार्थी के मोबाइल फोन नंबर पर अब पोषाहार प्राप्त होने का मैसेज भी आएगा। इसके लिए विभाग की ओर से मोबाइल फोन नंबर दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

बाल विकास विभाग की ओर से बच्चों व महिलाओं को पोषाहार का वितरण किया जा रहा है। इसमें दलिया, दाल, तेल आदि वितरित किया जा रहा है। कई बार लाभार्थी पोषाहार नहीं मिलने की शिकायत करते हैं, तो वहीं उनके नाम से रजिस्टर में पोषाहार वितरण दर्ज करने के मामले भी सामने आए हैं। ऐसे में अब मोबाइल फोन पर मैसेज जाने के बाद लाभार्थी आसानी से वितरण को सत्यापित कर सकेगा। इसी के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लाभार्थी का आधार भी वितरण से जोड़ रही हैं। बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि आधार व मोबाइल फोन नंबर जोड़ने का काम लगातार जारी है। इससे सही व्यक्ति को पोषाहार मिलने के साथ ही आसानी से सत्यापन भी किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed