{"_id":"6929f1f47d327410cc08991c","slug":"merit-list-of-special-educator-released-amethi-news-c-96-1-ame1002-153256-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: स्पेशल एजुकेटर की मेरिट सूची जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: स्पेशल एजुकेटर की मेरिट सूची जारी
Sat, 29 Nov 2025 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 29 Nov 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले की 137 बाल वाटिकाओं के लिए स्पेशल एजुकेटर भर्ती की मेरिट सूची शुक्रवार को बेसिक शिक्षा विभाग ने जारी कर दी। फरवरी में शुरू हुई प्रक्रिया नवंबर के अंतिम सप्ताह में पूरी हुई। मेरिट सूची जारी होने के बाद चयन प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं। फोन कॉल पर नियुक्ति का प्रलोभन देकर भ्रष्टाचार होने की चर्चा है।
11 नवंबर को कार्यालय में आयोजित काउंसिलिंग में अभिलेखों की जांच के बाद मेरिट तैयार हो गई थी। इसके बाद 15 दिन तक सूची में शामिल कुछ अभ्यर्थियों को कॉल कर सुविधा शुल्क मांगने की चर्चा है। मामला खुलने पर विभाग ने 137 अभ्यर्थियों की मेरिट सूची शुक्रवार को सार्वजनिक कर दी। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों ने राहत जताई, जबकि चयन से बाहर किए गए अभ्यर्थी प्रक्रिया पर प्रश्न उठा रहे हैं। फरवरी 2025 से नवंबर के अंतिम सप्ताह तक चले चयन में कई बार दस्तावेज जांचे गए।
30 जुलाई को रैंडम अभ्यर्थियों के शैक्षणिक दस्तावेज देखे गए। कई अभ्यर्थियों ने एनटीटी प्रमाणपत्र लगाए थे। जांच में कुछ प्रमाणपत्र संदिग्ध पाए गए तो विभाग ने सभी आवेदकों के दस्तावेज दोबारा देखे और एक्सेल शीट पर मेरिट बनाई। चर्चा है कि मेरिट सूची निर्धारित होने के बाद कुछ कर्मियों ने मेरिट में आए अभ्यर्थियों को संपर्क कर नियुक्ति का भरोसा देने के साथ सुविधा शुल्क की मांग की।
विज्ञापन
कुछ अभ्यर्थियों ने नाम प्रकाशित न करने की शर्त पर बताया कि उन्हें भी फोन आया था, मगर उन्होंने धन नहीं दिया। चर्चा है कि कुछ लोगों ने भुगतान किया। जानकारी है कि 10,313 रुपये वेतन वाली इस भर्ती में गाजीपुर, जौनपुर, रायबरेली और सुल्तानपुर के अभ्यर्थी शामिल हैं। ये लोग विभाग के कुछ कर्मियों के संपर्क में बताए जाते हैं। हालांकि कोई भी इस विषय पर स्पष्ट रूप से बोलने से बच रहा है। सूची जारी होने के बाद स्कूल आवंटन की तैयारी शुरू हो गई है।
बीएसए संजय कुमार तिवारी ने कहा कि चयन मेरिट के आधार पर हुआ है। स्कूल आवंटन भी नियमानुसार किया जाएगा। नियुक्ति के बाद अभ्यर्थियों के दस्तावेज संबंधित बोर्ड से जांचे जाएंगे।