फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   mercury rise, crossed 40 degree

40 डिग्री सेल्सियस पार हुआ पारा का तेवर

Thu, 07 Apr 2022 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
mercury rise, crossed 40 degree
जगदीशपुर (अमेठी)। अप्रैल के पहले सप्ताह में ही गर्मी तेवर दिखाने लगी है। आलम यह है कि अप्रैल के पहले सप्ताह में ही पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। पूरे दिन तेज धूप हो रही है। इसके चलते लोग सुबह से छांव ढूंढ़ते नजर आते हैं। नौकरी व व्यवसाय करने वालों के अलावा लोग घर से बाहर नहीं निकल रहे। चिलचिलाती धूप व गर्मी से हर कोई बेहाल है। सबसे ज्यादा परेशानी रोजा और नवरात्र व्रत रखने वाले लोगों को है। स्कूली बच्चे भी परेशान हैं। दोपहर होते-होते सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है।
विज्ञापन

अप्रैल के पहले सप्ताह में ही गर्मी के तीखे तेवर ने मई-जून की याद दिला दी है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पारे में उछाल के साथ गर्मी अभी और बढ़ेगी। बुधवार की सुबह से ही चटख धूप होने से आसमान से गर्मी बरसने लगी। दिन चढ़ने के साथ गर्मी के तेवर भी तल्ख होते चले गए। गर्म हवा के बीच दोपहर को घर से निकलना मुश्किल हो गया। जरूरी काम से निकले लोग मुंह बांधे नजर आए। राहगीर छांव तलाशते दिखे।
विज्ञापन

दोपहर में स्कूल से छुट्टी होने पर घर आने के दौरान बच्चे परेशान रहे। गर्मी के कारण प्यास से गला सूखने पर लोग नींबू पानी, शिकंजी, गन्ने का रस, कोल्डड्रिंक व आइसक्रीम का सेवन करते दिखे। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विभाग के वैज्ञानिक अमरनाथ मिश्र के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगामी सप्ताह में पूर्वी उत्तर प्रदेश में पश्चिमी हवा के सामान्य से तेज गति से चलने और औसत तापमान के सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। अमेठी, रायबरेली, बाराबंकी और सुल्तानपुर जिलेे में पूरे सप्ताह लू चलते रहने की संभावना है।

कृषि विज्ञान केंद्र कठौरा के प्रभारी डॉ. आरके आनंद का कहना है कि लगातार बढ़ रही गर्मी को देखते हुए किसान बोई गई सब्जियों की समय-समय पर सिंचाई करें। पशुपालक अपने पशुओं को दिन में दो से तीन बार स्वच्छ और ताजा पानी पिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed