फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   meeting

नकल मिलने पर नपेंगे केंद्र व्यवस्थापक होंगे

Thu, 13 Feb 2020 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
meeting
गौरीगंज (अमेठी)। शहर स्थित रणंजय इंटर कॉलेज में बुधवार को आयोजित बैठक में 18 फरवरी से जिले के 81 केंद्रों पर शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षा तैयारियों की समीक्षा की गई। डीएम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में डीआईओएस ने मौजूद केंद्र व्यवस्थापकों को बोर्ड के दिशा निर्देशों से अवगत कराते हुए नकल विहीन परीक्षा की जिम्मेदारी दी।
विज्ञापन

डीएम ने परीक्षा केंद्र पर नकल होने व परीक्षार्थियों को असुविधा होने पर सीधे केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की शुचिता बनाए रखने व तैयारियों की समीक्षा के लिए बुधवार को डीएम अरुण कुमार व एएसपी दयाराम सरोज की अध्यक्षता में रणंजय इंटर कॉलेज में बैठक हुई।
विज्ञापन

इसमें डीएम ने परीक्षा से जुड़े आवश्यक दिशा निर्देश देने के साथ ही कहा कि नकलविहीन परीक्षा कराना केंद्र व्यवस्थापक की जिम्मेदारी है। इसमें गड़बड़ी मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एएसपी ने कहा कि परीक्षा के दौरान जितनी फोर्स की आवश्यकता होगी उतनी तत्काल मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस जयकरन लाल वर्मा ने केंद्र व्यवस्थापकों से कहा कि वे बोर्ड के दिशा निर्देशों का अक्षरश: पालन करें। परीक्षा केंद्रों पर आवंटित परीक्षार्थियों के बैठने का समुचित व्यवस्था करें। परीक्षा से पूर्व उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त कर लें। प्रश्नपत्रों की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम करें।
पैकेटों को आलमारी में बंद करके रखें। प्रश्नपत्रों की संख्या का परीक्षार्थियों की संख्या से मिलान करें। प्रश्नपत्र कम हों तो तत्काल सूचित करें। सचल दलों के निरीक्षण में पूरा सहयोग करें। उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल सील करने से पहले तीन प्रतियों में स्लिप बना लें। बंडल जमा करते समय उस पर संकेतांक अंकित करें।

डीआईओएस ने कहा कि किसी भी परीक्षार्थी के नकल करते पाए जाने पर केंद्र व्यवस्थापक के साथ ही आंतरिक सचल दल के सदस्यों के खिलाफ कड़ी विभागीय करवाई जाएगी। बैठक में एडीएम वंदिता श्रीवास्तव, बीएसए विनोद कुमार मिश्र, एएओ आशुतोष मिश्र समेत नामित सभी स्टेटिक, सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक व अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed