फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Medicines from outside are being sold in Jan Aushadhi Kendra

Amethi News: जन औषधि केंद्र में बेची जा रहीं बाहर की दवाएं

Wed, 17 Sep 2025 01:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 17 Sep 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Medicines from outside are being sold in Jan Aushadhi Kendra
सिंहपुर। सरकारी अस्पतालों में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र में बाहर की महंगी दवाएं बेची जा रही हैं। मरीज व तीमारदारों ने इसकी शिकायत सीएचसी अधीक्षक से करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन



प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र में दवाएं ब्रांडेड दवाओं की तुलना में 50 से 90 फीसदी तक सस्ती होती हैं। सीएचसी में संचालित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र में मरीजों को बाहर की दवाएं प्रिंट रेट पर बेची जा रही हैं। गांव धनखरपुर मजरे पेंडारा निवासी राकेश कुमार ने बताया कि अस्पताल से लिखी गई दवा प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र पर नहीं मिलने पर बाहर की दवा दी गई, जो प्रिंट रेट पर मिली है।
विज्ञापन



चिल्हौआ निवासी दयाराम ने बताया कि प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र से प्रिंट रेट पर दवा दी गई है। लोगों का आरोप है कि जन औषधि केंद्र चलाने वाली फर्म मरीजों को प्रिंट रेट पर ही बाहर की दवाएं बेच रही है। इसकी शिकायत भी कई बार की जा चुकी है। अस्पताल प्रशासन के एक असरदार कर्मचारी का संरक्षण होने से उस पर कोई कार्रवाई नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस संबंध में पूछे जाने पर सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुनील चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र पर बाहर की दवाएं बेचने व जन औषधि केंद्र की दवाओं को प्रिंट रेट पर दिए जाने की शिकायत मिली है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed