{"_id":"67821ecaa010c0c720077e2d","slug":"may-tikavarpur-link-road-will-be-renovated-with-rs-29-lakhs-amethi-news-c-96-1-ame1002-132913-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: 29 लाख से मई-टिकावरपुर संपर्क मार्ग का होगा नवनिर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: 29 लाख से मई-टिकावरपुर संपर्क मार्ग का होगा नवनिर्माण
Sat, 11 Jan 2025 04:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 11 Jan 2025 04:42 PM IST
विज्ञापन
मरम्मत के लिए प्रस्तावित भेटुआ ब्लॉक के मई-टिकावरपुर संपर्क मार्ग।
अमेठी सिटी। जर्जर हो चुके भेटुआ ब्लॉक के प्रमुख मार्गों में शामिल मई-टिकावरपुर संपर्क मार्ग से लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी से अब निजात मिलेगी। लोक निर्माण विभाग दो माह में 29 लाख रुपये से जर्जर मार्ग की मरम्मत करवाने जा रहा है।
भेटुआ ब्लॉक क्षेत्र में चार किमी लंबे मई-टिकावरपुर संपर्क मार्ग मरम्मत के अभाव में काफी जर्जर हो चुका है। मार्ग से गहरी, मई, पूरे बसावन, हारीपुर, घटकौर, हीरापुर, उसका गैरिकपुर, पूरे हरीराम, तिवारी का पुरवा सहित कई गांवों के करीब 40 हजार ग्रामीणों का भी आवागमन होता है। मार्ग जर्जर होने से आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। विभाग ने सर्वे करवाते हुए मार्ग के नवनिर्माण के लिए 29 लाख रुपये का अनुमानित आगणन तैयार कर प्रस्ताव शासन को भेजा था। शासन ने प्रस्ताव मंजूर करने के साथ आगणन राशि को वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति देते हुए जारी कर दिया है।
लोक निर्माण विभाग निविदा प्रकाशित कर ठेकेदार का चयन करने की कवायद में जुटा है। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण प्रांतीय खंड शैलेंद्र कुमार ने बताया कि ठेकेदार का चयन होने के बाद अवर अभियंता की निगरानी में समय से मानक के अनुसार निर्माण कार्य पूरा करवाते हुए लोगों को आवागमन में सुविधा दी जाएगी।