फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Mathiya won the first quarter final match

Amethi News: मठिया ने जीता पहला क्वार्टर फाइनल मैच

Wed, 25 Dec 2024 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 25 Dec 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
Mathiya won the first quarter final match
मुसाफिरखाना (अमेठी)। क्षेत्र के नेवादा गांव स्थित महात्मा बलदेवदास इंटर कॉलेज की आयोजित छह दिवसीय स्व. विजय सिंह स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन मंगलवार को दो लीग मैच व पहला क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया।
विज्ञापन




पहला मैच राजधानी और थौरी की टीम के बीच खेला गया। थौरी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 80 रन बनाए। जवाब में राजधानी की टीम ने अंतिम ओवर में मैच जीत लिया। प्रतियोगिता का दूसरा मैच अढ़नपुर व यदुवंशी टीम के बीच खेला गया। यदुवंशी की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। अढ़नपुर की टीम ने निर्धारित ओवरों में 129 रन बनाए। जवाब में यदुवंशी की टीम 86 रन में ही सिमट गई।
विज्ञापन



तीसरा व प्रतियोगिता का पहला क्वार्टर फाइनल मैच राजधानी व मठिया के बीच खेला गया। राजधानी की टीम ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हुए मठिया की टीम ने निर्धारित ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 104 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में राजधानी की टीम निर्धारित ओवरों में 96 रन ही बना सकी। प्रतियोगिता में शुभेन्द्र सिंह व दीपक उपाध्याय ने कमेंट्री की तो विजय राज सिंह ने स्कोरर की भूमिका निभाई। इस अवसर पर रविशंकर सिंह, अमर बहादुर सिंह, संतराज सिंह, सौरभ सिंह आदि मौजूद रहे।

लीड कॉन्वेंट स्कूल में क्रिसमस पर आयोजित कार्यक्रम में सजधज कर आए बच्चे। स्रोत : स्कूल

लीड कॉन्वेंट स्कूल में क्रिसमस पर आयोजित कार्यक्रम में सजधज कर आए बच्चे। स्रोत : स्कूल

लीड कॉन्वेंट स्कूल में क्रिसमस पर आयोजित कार्यक्रम में सजधज कर आए बच्चे। स्रोत : स्कूल

लीड कॉन्वेंट स्कूल में क्रिसमस पर आयोजित कार्यक्रम में सजधज कर आए बच्चे। स्रोत : स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed