फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Mason dies after falling from roof under suspicious circumstances in Amethi

UP News: संदिग्ध हालात में छत से गिरकर राजगीर की मौत, रात को खाना खाकर सोने गया; सुबह घर के पीछे मिली लाश

Sat, 25 Jul 2026 03:15 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: Bhupendra Singh Updated Sat, 25 Jul 2026 03:15 PM IST
सार

अमेठी में संदिग्ध हालात में छत से गिरकर राजगीर की मौत हो गई। वह रात को खाना खाकर सोने गया था, सुबह घर के पीछे लाश मिली। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Mason dies after falling from roof under suspicious circumstances in Amethi
Demo Image. - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के अमेठी में शुक्रवार रात एक राजगीर की संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरकर मौत हो गई। शनिवार सुबह उसका शव घर के पीछे पड़ा मिला। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना के बाद परिवार में मातम है।

विज्ञापन


घटना फुरसतगंज थाना क्षेत्र के बड़ैला मजरे किशुनपुर केवई गांव की है। मृतक के पिता राम किशुन ने बताया कि उनका बेटा छेद्दू (40) राजगीर का काम करता था। शुक्रवार शाम काम से लौटने के बाद उसने भोजन किया और छत पर सोने चला गया। शनिवार सुबह वह बिस्तर पर नहीं मिला तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। कुछ देर बाद घर के पीछे उसका शव पड़ा मिला। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी नंद हौसिला यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में छत से गिरने से मौत होने की बात सामने आई है। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी और बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल

छेद्दू की मौत के बाद पत्नी संगीता का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटियां चाहत (12), राहत (11), चांदनी (9) और शिबी (3) पिता को याद कर बिलख रही हैं। पिता राम किशुन और भाई संजय भी गमगीन हैं। रिश्तेदार और ग्रामीण परिवार को ढांढस बंधाने में जुटे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed