फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   mask and sanitizer not available

जिले में नहीं मिल रहा मास्क व सैनिटाइजर

Fri, 03 Apr 2020 08:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
mask and sanitizer not available
गौरीगंज (अमेठी)। कोरोना संक्रमण रोकने की सर्वाधिक उपयुक्त सामग्री के रूप में प्रयुक्त होने वाला मास्क व सैनिटाइजर जिले में ढूंढे नहीं मिल रहा। एक तरफ जहां जिले के लोग मास्क व सैनिटाइजर नहीं मिलने तो कई बाजारों में इनके ज्यादा दाम पर बेचने की अफवाहों ने प्रशासन को परेशान कर रखा है।
विज्ञापन

कोरोना (कोविड-19) वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए फैलाई जा रही जागरूकता में साबुन से हाथ धुलने के अलावा मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग करने की बात कही जाती है। देश के साथ प्रदेश के कई जिलों (अमेठी में अब तक कोई कोरोना पॉजिटिव नहीं) में लगातार बढ़ रहे संक्रमण के बीच जिले की बहुसंख्यक आबादी लोग मास्क व सैनिटाइजर के लिए परेशान है।
विज्ञापन

आलम यह है कि लोग लॉकडाउन को तोड़कर मेडिकल स्टोरों तक जा रहे हैं और मास्क व सैनिटाजर नहीं मिलने के बाद मायूस होकर वापस लौट रहे हैं। जिले के लोग जिले से मास्क व सैनिटाइजर नदारद होने से तो जिला प्रशासन मास्क व सैनिटाइजर नदारद रहने के अलावा इनके ज्यादा दाम पर बिकने की अफवाहों से परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामान्य स्थिति में मास्क जरूरी नहीं
चिकित्सक डॉ. राजीव सौरभ ने बताया कि सामान्य स्थिति में मास्क लगाने की जरूरत नहीं है। अस्पताल जाने व ऐसे किसी स्थल जाने की स्थिति में ही मास्क लगाएं जहां भीड़ ज्यादा हो। सामान्य स्थिति में मास्क लगाने से सांस लेने में परेशानी हो सकती है। जरूरी है कि आपस में उचित दूरी बनाए रखें। घरों से बाहर नहीं निकलें। साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखते हुए साबुन से प्रति एक घंटे के अंतराल पर हाथ जरूर धोएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed