फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Marui won the trophy by defeating Agresar by three runs.

Amethi News: मरूई ने अग्रेसर को तीन रनों से हरा जीती ट्राॅफी

Mon, 08 Jan 2024 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 08 Jan 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Marui won the trophy by defeating Agresar by three runs.
भादर के सिंगठी गांव में आयोजित जय मां भगवती क्रिकेट क्लब प्रतियोगिता में क्रिकेट खेलते ​खिलाड़ी
भादर (अमेठी)। ब्लाॅक क्षेत्र के सिंगठी गांव स्थित खेल मैदान में स्व. पवन पांडेय की स्मृति में आयोजित जय मां भगवती क्रिकेट क्लब प्रतियोगिता का फाइनल मैच रविवार को मरूई व अग्रेसर के बीच खेला गया। कांटे की टक्कर में मरूई ने अग्रेसर को तीन रनों से हराकर ट्राॅफी पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता के बाद विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

अग्रेसर के कप्तान विजय सिंह ने टॉस जीतकर पहले फिल्डिंग करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी कप्तान जीतू वर्मा की मरूई की टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में सात विकेट खोकर 115 रन बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अग्रेसर की टीम 12 ओवरों में 113 रन ही बना सकी। मरूई ने तीन रन से मैच जीतकर ट्राॅफी पर कब्जा किया। मैन ऑफ द मैच मरूई के सौरभ रहे। सौरभ ने दो छक्के व छह चौकों की मदद से 42 रन बनाए। मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार भी उन्हें मिला। उन्होंने तीन मैचों में 107 रन बनाए और 10 विकेट भी लिए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में अंपायर की भूमिका पोनी दूबे व शेरा यादव ने और कमेंटेटर की भूमिका ज्ञान चंद्र पांडेय ने निभाई। आयोजक रिशु पांडेय ने विजेता टीम को 5,100 रुपये व उपविजेता टीम को 3,100 रुपये नकद पुरस्कार व कप प्रदान किया। इस मौके पर शिव भूषण उपाध्याय, आशीष सिंह, विनोद पांडेय, प्रमोद पांडेय, विकास पांडेय, हरिकेश मौर्य, लाल बहादुर सहित कई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed