फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Married woman thrown to the pond near her death

Amethi News: विवाहिता को मरणासन्न कर तालाब किनारे फेंका

Fri, 08 Nov 2024 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 08 Nov 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
Married woman thrown to the pond near her death
अमेठी सिटी। गौरीगंज थाना क्षेत्र के रोहसी लक्ष्मणपुर गांव में दबंगों ने एक विवाहिता को मरणासन्न कर तालाब किनारे फेंक दिया। विवाहिता का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। महिला के पिता ने छह लोगों पर केस दर्ज करवाया है।
विज्ञापन



गौरीगंज थाना क्षेत्र के आरोपुर गांव निवासी नूर आलम का आरोप है कि उसकी पुत्री मुमताज का निकाह रोहसी लक्ष्मणपुर गांव निवासी निजामुद्दीन संग हुआ है। पुत्री के चार बच्चे हैं। आरोप है कि 31 अक्तूबर को मामूली विवाद में गांव के ही इसराइल, समीर बाबू, शाहबुद्दीन, जैबुल, संझिला व मंझिला ने मारपीट की। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर सभी को शांतिभंग में पाबंद किया।
विज्ञापन



देर शाम जमानत पर रिहा होने के बाद आरोपियों ने तीन नवंबर को उसकी पुत्री पर दोबारा हमला बोल दिया। लाठी-डंडों और लोहे की राॅड से मुंह पर कपड़ा डाल कर पिटाई करने के बाद मरा समझ उसे तालाब किनारे फेंक दिया। घर पर मौजूद बच्चों ने उनको जानकारी दी। जानकारी के बाद डायल 112 को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने उनकी बेटी को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार चल रहा है। पुत्री की हालत अभी नाजुक है। नूर आलम की तहरीर पर पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसएचओ श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed