फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Married woman found hanging in suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में फंदे से लटकी मिली विवाहिता

Fri, 04 Mar 2022 11:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
Married woman found hanging in suspicious circumstances
जायस (अमेठी)। कोतवाली क्षेत्र के मीरामऊ गांव के मो. मोकीम का निकाह दो वर्ष पहले थाना क्षेत्र जामो के गांव रेसी की रहने वाली अफसाना (24) से हुआ था। बृहस्पतिवार देर शाम अफसाना का शव मकान के एक कमरे में छत में लगे लोके के हुक के सहारे लटकता मिला। रात में जब परिवार वालों को इसकी जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। परिवारवालों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस सहित डायल 112 पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई। उससे पहले परिजन शव को कुंडी से उतार कर इलाज के लिए जायस कस्बा स्थित एक निजी अस्पताल ले गए थे। यहां अफसाना को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की रात पुलिस गांव में ही रुकी रही। सुबह 10:30 बजे सीओ डॉ. अजय कुमार सिंह कोतवाली प्रभारी उमेश मिश्र घटना स्थल पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। जिस कमरे में विवाहिता का शव मिला उसमें ताला लगाकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मृतका के पिता हसमत अली ने प्रताड़ित करने के बाद अफसाना की हत्या करने का आरोप लगाया है। हसमत अली की तहरीर पर पुलिस ने मृतका के पति मोकीम, जेठ नईम व ससुर वाकिब अली के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसओ उमेश कुमार मिश्र ने बताया कि सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed