फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Married woman dies under suspicious circumstances; murder alleged.

Amethi News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

Sat, 27 Jun 2026 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 27 Jun 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances; murder alleged.
. बाजारशुकुल के काजीपुर गांव में गमगीन मृतिका के परिजन। स्रोत: ग्रामीण
बाजारशुकुल। काजीपुर गांव निवासी विवाहिता वंदना (23) की बृहस्पतिवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुरालियों पर इलाज में लापरवाही बरतने और हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने नायब तहसीलदार रामलखन वर्मा की मौजूदगी में पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन



जामों के मठिया जोरावरपुर गांव निवासी मृतका के भाई देशराज ने बताया कि तीन वर्ष पहले वंदना की शादी काजीपुर निवासी संतोष के साथ हुई थी। उनका आरोप है कि संतान न होने के कारण ससुराल पक्ष उसे प्रताड़ित करता था। तीन दिन पहले उसकी तबीयत खराब होने पर जगदीशपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में लखनऊ रेफर किए जाने की जानकारी दी गई, लेकिन ससुराल पक्ष उसे लखनऊ ले जाने के बजाय घर ले आया, जहां रात में उसकी मौत हो गई। उन्होंने उपचार में लापरवाही बरतने और हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन



वहीं पति संतोष ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि वंदना गंभीर बीमारी से पीड़ित थी और उसके इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं की गई। थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed