{"_id":"6a9f0e7e29660dc4270cfe1d","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-amethi-news-c-96-1-ame1002-175163-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत
Tue, 08 Sep 2026 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 08 Sep 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
जायस के मसूदगाड़ां वार्ड में घर पर बैठे गमगीन परिजन। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जायस। मसूदगाड़ा वार्ड निवासी शहनाज (24) की सोमवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायकेवालों ने पति समेत ससुरालीजनों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
रायबरेली के मिल एरिया थाना क्षेत्र के नफुलहा गांव निवासी मुबारक अली के मुताबिक उनकी बेटी शहनाज का निकाह करीब पांच वर्ष पहले मसूदगाड़ा वार्ड निवासी फैय्याज से हुआ था। आरोप है कि निकाह के बाद से पति समेत ससुरालीजन दहेज को लेकर शहनाज को प्रताड़ित कर रहे थे। रविवार रात शहनाज ने फोन कर ससुरालीजनों की प्रताड़ना और हत्या की आशंका जताई थी।
सोमवार सुबह ससुरालीजनों ने फोन कर उसकी तबीयत खराब होने की जानकारी दी। परिजन पहुंचे तो शहनाज को सीएचसी फुरसतगंज ले जाया गया था। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तहसीलदार अभिषेक यादव की मौजूदगी में फुरसतगंज पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
पति फैय्याज के मुताबिक शहनाज घर में अचानक गिर गई थी। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मायकेवालों के आरोप निराधार हैं। एसओ फुरसतगंज नंद हौसिला ने बताया कि मामला जायस कोतवाली से जुड़ा है। एसओ जायस अमरेंद्र सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।
मां और बच्चों का रो-रोकर हाल बेहाल
शहनाज की मौत की खबर मिलते ही मां सलमा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बेटी को याद कर वह बार-बार बिलखती रहीं। बच्चे फैजान और फिजा मां के शव के पास रोते रहे। बच्चों को रोता देख वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। पिता मुबारक अली भी बेटी की मौत से टूट गए। जेठानी नूरजहां, जेठ नाज, मोहम्मद सलीम समेत अन्य परिजन गमगीन रहे। परिजनों ने शहनाज की मौत मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।