फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Married woman consumed toxic substance under suspicious circumstances, died

Amethi News: विवाहिता ने संदिग्ध हालात में खाया विषाक्त पदार्थ, मौत

Mon, 21 Sep 2026 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 21 Sep 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Married woman consumed toxic substance under suspicious circumstances, died
भादर। पीपरपुर के बरतला अमयेमाफी गांव में रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ खाने से सपना उपाध्याय (32) की मौत हो गई। इसके बाद परिवार में मातम पसरा है। सपना के विषाक्त पदार्थ खाने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


गुडरी गांव निवासी सुशील कुमार उपाध्याय ने बताया कि उनकी रिश्तेदार सपना बच्चों के साथ घर मे अकेली थीं। उनके पति अरविंद उपाध्याय लुधियाना में नौकरी करते हैं। रविवार को सपना के देवर ने फोन कर अचानक तबीयत बिगड़ने की जानकारी दी। उन्हें सीएचसी नौगरिवां ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर किया गया। वहां निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर पति घर लौट रहे हैं। बेटे आदर्श और बेटी आंचल का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा है, लेकिन परिजन कुछ बताने को तैयार नहीं हैं। सीओ मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed