फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Married woman burnt to death under suspicious circumstances

Amethi News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की जलकर मौत

Sat, 08 Nov 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 08 Nov 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Married woman burnt to death under suspicious circumstances
इन्हौंना के राजापुर गांव आंचल की मौत के बाद घर के बाहर लगी भीड़। स्त्रोत : संवाद
अमेठी सिटी। इन्हौंना के राजापुर गांव निवासी सुशील गुप्ता की पत्नी आंचल गुप्ता (35) की शुक्रवार को संदिग्ध हालात में जलकर मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर आंचल को जलाकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन



बाजारशुकुल निवासी जगदीश प्रकाश गुप्ता ने बताया कि उनकी बेटी आंचल गुप्ता का विवाह आठ वर्ष पूर्व सुशील गुप्ता उर्फ बड़े बऊवा से हुआ था। विवाह के बाद से ही ससुरालीजन उसे प्रताड़ित करते थे। शुक्रवार सुबह दामाद सुशील ने फोन कर बताया कि उसका आंचल से झगड़ा हो गया है और अब या तो वह घर से चला जाएगा या आंचल।
विज्ञापन



इस पर सुशील को समझाया कि हर घर में मनमुटाव होता है, कोई गलत कदम न उठाएं। करीब आधे घंटे बाद सुबह 11:02 बजे सुशील ने फिर फोन कर बताया कि आंचल ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली है। जब परिजन राजापुर गांव पहुंचे तो आंचल का शव झुलसा हुआ मिला। जगदीश प्रकाश ने दावा किया कि ससुरालीजनों ने जलाकर आंचल की हत्या की है। आंचल के भाई जीत कुमार ने भी यही आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



ग्रामीणों के अनुसार आंचल पहले भी दो बार घर के पीछे तालाब और कुएं में गिर चुकी थी, जहां से लोगों ने उसे बाहर निकाला था। घटनास्थल पर पहुंची फील्ड यूनिट ने साक्ष्य एकत्र किए। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि फिलहाल मायके पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।






बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल
आंचल अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी। उसकी मौत से पिता जगदीश प्रकाश गुप्ता और मां किरन गुप्ता का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका की दो बेटियां शुभी और काव्या मां की मौत से बिलख रही हैं। रिश्तेदारों ने दोनों बच्चों को संभालने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed