फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Married woman Amethi accused trying kill husband by poisoning him had conspired kill him her lover

Amethi: विवाहिता पर पति को जहर देकर मारने की कोशिश का आरोप, प्रेमी संग रची हत्या की साजिश

Wed, 18 Jun 2025 06:13 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Wed, 18 Jun 2025 06:13 PM IST
सार

अमेठी के जामो थाना क्षेत्र में एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने का प्रयास किया और उसे जान से मारने का प्रयास किया। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
Married woman Amethi accused  trying kill husband by poisoning him had conspired kill him her lover
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जामो क्षेत्र में विवाहिता पर पति की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगा है। पीड़ित पति राहुल, उसकी मां और पिता ने थाने में तहरीर देकर न्याय की मांग की है। आरोप है कि विवाहिता ने ससुराल में रह रहे एक युवक से संबंध बनाकर पति को रास्ते से हटाने की कोशिश की।

विज्ञापन


जामो क्षेत्र के गौरी शंकर दुबे का पुरवा गांव निवासी राहुल की शादी अप्रैल 2021 में मोहनगंज के शंकरगंज गांव की मधु से हुई थी। तीन साल तक सब सामान्य रहा, लेकिन पिछले एक साल से मधु के संबंध घर में ही रहने वाले युवक से बन गए। राहुल की मां मीना देवी का आरोप है कि मधु पति को रोज दूध में नींद की गोली देकर सुला देती थी और फिर प्रेमी को बुला लेती थी। राहुल को शक हुआ तो उसने नशे वाला दूध नहीं पिया और सोने का नाटक किया। रात में पत्नी ने प्रेमी को बुलाया, जिसे राहुल ने परिजनों की मदद से पकड़ लिया। अगले दिन मधु ने खाने में जहर मिलाकर राहुल को दे दिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिवार ने तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जिससे उसकी जान बच सकी।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- Monsoon in UP: यूपी में मानसून ने दी दस्तक... तपिश और लू से मिलेगी राहत, होगी झमाझम बारिश
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े- Lucknow: पूर्व प्रधान के भतीजों के बंद घर में चोरी, बदमाश नकदी और डेढ़ करोड़ के जेवरात चुरा ले गए


राहुल के पिता अशोक दुबे ने कहा कि बहू को प्रेमी के साथ रंगे हाथ पकड़ने पर वह धक्का देकर भाग निकली। राहुल ने बताया कि उसके पास पत्नी और प्रेमी की आपत्तिजनक तस्वीरें भी हैं। इंस्पेक्टर विनोद सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। विवाहिता को उसके पिता के साथ भेजा गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed