{"_id":"5faec3458ebc3ec5f1252f30","slug":"markets-are-buzzing-on-jyoti-festival-amethi-news-lko5500805109","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्योति पर्व के मद्देनजर गुलजार रहीं जिले की बाजारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्योति पर्व के मद्देनजर गुलजार रहीं जिले की बाजारें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। ज्योति पर्व दीपावली के पहले दिन जिले की सभी छोटी बड़ी बाजार गुलजार रहीं। खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ ने दिन भर तरह-तरह की खरीदारी की। खरीदारों की सबसे ज्यादा भीड़ मिठाई, कपड़े व पटाखों की दुकानों पर रही।
दीपावली त्यौहार के एक दिन पहले शुक्रवार सुबह से ही बाजारों में भारी भीड़ रही। गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी धनतेरस मनाने के कारण दोपहर बाद से लेकर देर शाम तक छोटे-छोटे कस्बों में भी लोगों की भीड़ जमा रही।
सुबह से ही जहां जगह-जगह मिठाई की दुकानों के स्टॉल लग गए थे, वहीं मोमबत्ती, चूरा लाई आदि की भी दुकानें पटरियों पर लगी हुई थीं। मिठाई के साथ-साथ लोगों ने पूजा व प्रसाद के लिए चीनी के खिलौने खरीदे। सबसे ज्यादा भीड़ शहर व कस्बों में मिठाई की दुकानों पर देखी गई।
विज्ञापन
लोगों ने लक्ष्मी पूजन के दौरान भोग लगाने व बच्चों को खुश करने के लिए मिठाइयां खरीदीं। कपड़े की दुकानों पर भी दिन भर भीड़ रही। यहां लोगों ने पूजन के लिए नए कपड़े खरीदे। शहर के बाहर रणंजय इंटर कॉलेज मैदान व अमेठी के रामलीला मैदान में लगी पटाखा दुकानों पर देर रात तक भीड़ जमा रही।
पटाखा व्यवसायी के साथ मोमबती व अन्य सामानों की ब्रिकी करने वाले दुकानदार भी त्यौहार पर मनमाने रेट पर पूरे दिन बिक्री करने जुटे रहे। लोगों तेज ध्वनि व ज्वलशील पटाखों के बजाए फुलझरी, अनार के साथ प्रकाश फैलाने वाले अतिशबाजी के सामानों की खरीददारी करने में जुटे रहे।
दीपावली त्यौहार के मद्देनजर प्रशासनिक अमला सतर्क रहा। सुबह से ही क्षेत्र की प्रमुख बाजारों में पुलिस बल की मौजूदगी रही। जिले की प्रमुख बाजार गौरीगंज, अमेठी, मुसाफिरखाना, जगदीशपुर, जायस, तिलोई में पीएसी के जावनों की सुबह से ही ड्यूटी लगा दी गई थी। पुलिस कर्मियों के अलावा प्रशासनिक अमला लगातार सक्रिय रहा।