फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   market closed

कफ्र्यू जैसा दिखा जिले को माहौल, बंद रहे प्रतिष्ठान

Sat, 25 Jul 2020 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
market closed
गौरीगंज (अमेठी)। शासन के निर्देश पर शनिवार व रविवार को घोषित लॉकडाउन के दौरान जिले में कर्फ्यू जैसा माहौल रहा। नाग पंचमी का पर्व का होने के चलते सड़कों पर चहल-पहल दिखी तो अधिकारी व कर्मचारी निगरानी के साथ लोगों को जागरुक करने में जुटे रहे। इस दौरान जिला प्रशासन के निर्देश पर संक्रमित बीमारियों की रोकथाम के लिए विशेष साफ-सफाई के साथ सैनिटाइजर का छिड़काव किया गया। लॉकडाउन के कारण प्रतिष्ठान बंद होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए शासन के निर्देश पर शनिवार व रविवार को 55 घंटे का घोषित लॉकडाउन पर जिले में शनिवार को कर्फ्यू जैसा माहौल दिखा। जिला मुख्यालय समेत सभी बाजारों में मेडिकल व दूध को छोड़कर सभी प्रतिष्ठान बंद रहे। शनिवार को हिन्दु का प्रमुख पर्व नाग पंचमी होने के कारण सड़कों पर आम दिन की तरह चहलपहल को दिखी लेकिन प्रतिष्ठान बंद होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

लॉकडाउन अवधि में संक्रमित बीमारियों को नियंत्रित करने के लिए निकाय क्षेत्र के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष साफ-सफाई के साथ सैनिटाइजर का छिड़काव किया गया। इस दौरान पुलिस कर्मी भ्रमणशील रहकर बिना मास्क का प्रयोग कर निकले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने में जुटे रहे तो अधिकारी भ्रमण शील होकर निगरानी करने के साथ संक्रमित बीमारी से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक करने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम वंदिता श्रीवास्तव ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान लोगों को कोई परेशानी नहीं हो इसके लिए ग्राम पंचायतवार गठित निगरानी समिति से निगरानी कराते हुए आवश्यक वस्तुओं की डोर स्टेप डिलीवरी की जा रही है। एडीएम ने लोगों से लॉकडाउन के दौरान अनावश्यक बाहर नहीं निकलने बचाव के लिए मास्क का अनिवार्य रुप से प्रयोग करने तथा कोई परेशानी होने पर जिला प्रशासन को सूचित करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed