फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   market closed

बाजार बंद, सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा

Sat, 11 Jul 2020 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
market closed
गौरीगंज/अमेठी। शासन की ओर से घोषित 55 घंटे के लॉकडाउन का शनिवार को जिले में पूरी तरह पालन हुआ। सुबह से ही पूरे जिले की बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। चाय पान तक की दुकानें बंद रहीं तो सड़कों पर इक्का दुक्का लोगों की आवाजाही के अलावा सिर्फ अफसरों के वाहन दौड़ते नजर आए। डीएम व एसपी के अलावा अन्य प्रशासनिक व पुलिस अफसर संयुक्त रूप से भ्रमण कर लॉकडाउन का पालन कराने में जुटे रहे।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर शुक्रवार रात दस बजे से लागू लॉकडाउन का जिले के लोगों ने पूरी तरह से पालन किया। शनिवार सुबह से पूरे जिले में सन्नाटा पसरा दिखाई दिया। छोटी-बड़ी दुकानों के साथ ही चाय पान तक की दुकानें पूरी तरह से बंद रहीं। अफसर शुक्रवार से ही लाउड स्पीकर के माध्यम से अनाउंस कर लोगों को लॉकडाउन की जानकारी देते रहे।
विज्ञापन

लॉकडाउन का पालन कराने को लेकर डीएम अरुण कुमार व एसपी डॉ. ख्याति गर्ग, एडीएम वंदिता श्रीवास्तव व एएसपी दयाराम सरोज संयुक्त रूप से भ्रमण करते रहे। एसडीएम व सीओ भी अपनी सर्किल में भ्रमणशील रहे। कस्बों में सुबह दूध की दुकानें तो दिन में मेडिकल स्टोर व पैथालॉजी सेंटर ही खुले रहे। भ्रमण के दौरान डीएम-एसपी ने अफसरों को लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ केस दर्ज कर अन्य विधिक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निराश होकर वापस लौटे दिहाड़ी मजदूर
लॉकडाउन की जानकारी नहीं होने से करीब दो दर्जन से अधिक मजदूर क्षेत्र के विभिन्न गांवों से सुबह रामलीला मैदान पहुंच गए। हालांकि मजदूरों को एकत्र देख जब प्रशासनिक अफसर जब रामलीला मैदान पहुंचकर उन्हें लॉकडाउन की सूचना दी तब उन्हें निराश होकर वापस जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed