फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Many students were confused in the oral examination, some gave answers immediately.

Amethi News: मौखिक परीक्षा में कई बच्चे उलझे, कुछ ने तुरंत दिए उत्तर

Thu, 11 Dec 2025 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Many students were confused in the oral examination, some gave answers immediately.
गौरीगंज के पचेहरी ​स्थित मॉडल स्कूल में परीक्षा देते बच्चे। - फोटो : गौरीगंज के पचेहरी ​स्थित मॉडल स्कूल में परीक्षा देते बच्चे।
अमेठी सिटी। जिले के 1570 परिषदीय विद्यालयों में बुधवार से अर्धवार्षिक परीक्षा शुरू हुई। पहले दिन कक्षा एक से पांच तक मौखिक परीक्षा हुई। कक्षा छह से आठ में क्राफ्ट और शारीरिक शिक्षा विषय की परीक्षा ली गई। प्रश्नपत्र विभाग से भेजे गए हैं। कापियों की व्यवस्था विद्यालय स्तर पर हुई है।
विज्ञापन

गौरीगंज के मॉडल विद्यालय पचेहरी में बुधवार सुबह करीब 11:35 बजे शिक्षक परिसर में अलग-अलग कक्षाओं के बच्चों के मौखिक परीक्षा लेते नजर आए। कई बच्चे सवालों में उलझे नजर आए। कक्षा तीन की छात्रा पूजा 12 का पहाड़ा सुना रही थी। संजय ने फलों के नाम अंग्रेजी में बताने का प्रयास किया। कक्षा पांच के छात्र विजय ने अंग्रेजी में संज्ञा की परिभाषा सुनाई। एक छात्र राज्य के नाम गिनाते समय अटक गया।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय कटरालालगंज में कक्षा दो की छात्रा मधु ने फलों के नाम दोहराए। कई छात्र उत्तर देने में असमंजस में दिखे। शिक्षक बच्चों को शांत होकर सोचने के लिए प्रेरित करते नजर आए। दोपहर 12 बजे प्राथमिक विद्यालय बलीपुर में प्रधानाध्यापक श्रीराम सोनी शिक्षकों के साथ मौखिक परीक्षा ले रहे थे। कई छात्र उत्तर देने में समय लेते दिखे। विद्यालयों में परीक्षा का वातावरण सामान्य रहा और शिक्षक परीक्षा को समयबद्ध कराने में सक्रिय दिखे। बृहस्पतिवार को कक्षा दो और तीन में गणित, कक्षा चार, पांच और छह में हिंदी, कक्षा सात और आठ में विज्ञान की परीक्षा प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा के बाद होगा मूल्यांकन
बीएसए संजय कुमार तिवारी ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से कराई जा रही है। परीक्षा के बाद उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। कमजोर छात्रों के लिए अतिरिक्त कक्षाएं संचालित कर शैक्षिक स्तर सुधारने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed