फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Many memories of CDS Bipin Rawat are also associated with Amethi

अमेठी से भी जुड़ी हैं सीडीएस विपिन रावत की यादें

Thu, 09 Dec 2021 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Many memories of CDS Bipin Rawat are also associated with Amethi
गौरीगंज : त्रिसुंडी स्थित सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के साथ मंच पर मौ? - फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। तमिलनाडु के नीलगिरि जिले मेें बुधवार को हुए हेलीकॉटर हादसे में जान गंवाने वाले देश के पहले सीडीएस बिपिन रावत दो वर्ष पूर्व दो बार अमेठी आए थे। एक बार राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ तो दूसरी बार केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के साथ। दोनों दौरों में उनका सौम्य व्यवहार आज भी लोगों के जेहन में है।
विज्ञापन

वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनाव से ऐन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन मार्च को अमेठी के एचएएल कोरवा परिसर में आयुध निर्माणी परियोजना का शिलान्यास किया था। इस शिलान्यास कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, तत्कालीन रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी थीं। शिलान्यास कार्यक्रम के बाद छह जुलाई को अचानक राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ सीडीएस बिपिन रावत (तब के थल सेेनाध्यक्ष) ऑर्डिनेंस फैक्टरी पहुंच गए थे। यह दौरा बेहद गोपनीय था। इस दौरे में बिपिन रावत व अजित डोभाल ने फैक्टरी के जीएम व एजीएम के अलावा अन्य जिम्मेदार अफसरों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए थे। छह जुलाई के बाद बिपिन रावत 2019 में ही 12 सितंबर को सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर छीड़ा पहुंचे थे। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के साथ यहां पहुंचे बिपिन रावत ने भर्ती ग्राउंड पर ही बैठक कर चार से 13 नवंबर 2019 के बीच होने वाली कई जिलों की खुली सेना भर्ती के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा की थी।
विज्ञापन

बेहद सौम्य थे बिपिन रावत
भादर (अमेठी)। सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर में डिप्टी कमांडेंट पद पर तैनात राजेश कुमार सिंह ने बिपिन रावत व स्मृति के दौरे को याद करते हुए कहा कि रावत सरल, उदार व सहज व्यक्तित्व के धनी थे। जवानों से उनका व्यवहार देखकर लगा ही नहीं था कि वे थल सेना के अध्यक्ष हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
अमेठी। हेलीकॉप्टर हादसे में देश के सर्वोच्च सेना अधिकारी सीडीएस बिपिन सिंह रावत की मौत के बाद बृहस्पतिवार को क्षेत्र में शोक सभा एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। सपा नेता अवधेश नारायण मिश्र की अगुवाई में शोक सभा आयोजित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई और दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गई। वहीं सपा नेता सुखराम चौधरी की अगुवाई में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। (संवाद)
बच्चों ने दी श्रद्धांजलि
फुरसतगंज (अमेठी)। नहर कोठी चौराहा स्थित दयानंद किसान विद्यालय के बच्चों ने विमान हादसे में शहीद हुए सीडीएस बिपिन रावत को मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। विद्यालय के बच्चों ने मौन रखकर बिपिन रावत समेत जान गंवाने वाले सभी सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर प्रबंधक आशीष सिंह व प्रधानाध्यापक इमरान अहमद सिद्दीकी समेत पूरा स्टॉफ मौजूद रहा। (संवाद)

किसानों ने भी रखा मौन
बाजार शुकुल (अमेठी)। बृहस्पतिवार को ब्लॉक परिसर में आयोजित किसान यूनियन की मासिक बैठक में बिपिन रावत व अन्य जवानों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखते श्रद्धांजलि दी। मासिक बैठक खंड विकास अधिकारी के प्रतिनिधि एडीओ एमआई को ज्ञापन देकर बैठक को स्थगित कर दी गई। किसान यूनियन के संरक्षक देवी दयाल शर्मा ने कहा कि यह देश के लिए अपूर्णनीय क्षति है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed