फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Mangalesh became district topper in high school and Shivam in intermediate

Amethi News: हाईस्कूल में मंगलेश, इंटर में शिवम बने जिला टॉपर

Sat, 26 Apr 2025 01:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 26 Apr 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Mangalesh became district topper in high school and Shivam in intermediate
शाहगढ़ के कमला नगर के हनुमान इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट के टॉपर शिवम यादव के साथ केक काट कर खुशी
अमेठी सिटी। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में मंगलेश प्रजापति व इंटरमीडिएट में शिवम यादव ने जिले में टॉप किया है। श्री काली इंटर कॉलेज विशेषरगंज के छात्र मंगलेश को 94.50 प्रतिशत और श्री हनुमान इंटर कॉलेज कमलानगर किटियावां के मेधावी शिवम को 91.80 प्रतिशत अंक हासिल हुए हैं। खास बात ये है कि इंटर में उत्तीर्ण प्रतिशत में अमेठी ने प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। हालांकि, हाईस्कूल में 71वां स्थान मिला है। ग्रामीणांचल परिवेश के मेधावी प्रदेश की टॉप टेन की सूची में नाम शामिल नहीं करवा पाए हैं, लेकिन बेहतर अंक हासिल कर स्कूल व परिवार का नाम रोशन किया है। इस बार एक जीजीआईसी व एडेड कॉलेज के बच्चे भी जिले की टॉपटेन सूची में अपना नाम बनाने में सफल हुए हैं।
विज्ञापन




जिले में संचालित 36 राजकीय, 25 एडेड व 180 वित्त विहीन इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट में पंजीकृत 22828 में से 21989 छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से 20372 ने परीक्षा पास की है। वहीं, हाईस्कूल के 25685 में से 24281 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए और 20601 ने सफलता हासिल की। गत वर्ष की बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल में पंजीकृत 21052 में से 20679 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से 17671 सफल हुए थे। इसी तरह इंटर में पंजीकृत 28128 विद्यार्थियों में से 26776 परीक्षा में शामिल हुए 22654 पास हुए थे। गत वर्ष इंटरमीडिएट में जिले को प्रदेश में 69वां स्थान मिला था। वहीं, इस वर्ष 92.65 उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ अमेठी की प्रदेश में पहली रैंक है। हालांकि, हाईस्कूल में रैंकिंग गिरी है और जिला 84.84 उत्तीर्ण प्रतिशत प्राप्त कर 71वें स्थान पर पहुंच गया।
विज्ञापन



जारी सूची के अनुसार कई साल बाद किसी राजकीय स्कूल के विद्यार्थी ने जिले की टॉप टेन सूची में स्थान बनाया है। जीजीआईसी सोनारीकला की छात्रा अंशिका इंटरमीडिएट की टॉप टेन सूची में छठे स्थान पर हैं। वहीं, रणंजय इंटर कॉलेज गौरीगंज की हाईस्कूल व इंटर की एक-एक छात्रा ने सूची में स्थान बनाकर लगातार तीसरे साल स्कूल का मान बढ़ाया है। वित्त विहीन इंटर कॉलेज में शामिल शिव प्रताप इंटर कॉलेज, जंग बहादुर सिंह इंटर कॉलेज ककवा, सरयू देवी सरस्वती इंटर कॉलेज केशवनगर, प्रमोद आलोक इंटर कॉलेज, हनुमान इंटर कॉलेज कॉलेज किटियावां, अशोक सिंह इंटर कॉलेज बाबूपुर के बच्चों ने इस वर्ष भी टॉप टेन सूची में स्थान बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन





इंटर में जिले की टॉप टेन सूची

क्रमांक - मेधावी स्कूल - प्रतिशत
1. - शिवम यादव - श्री हनुमान इंटर कॉलेज कमलानगर किटियावां - 91.80
2. - अमन - सर्वोदय साइंस कॉलेज जामों - 91.00
3. पूर्णिमा यादव - महाराजा अग्रसेन बालिका इंटर कॉलेज परसावां - 90.20
4. - आफाक अहमद - डीजे कांवेंट पब्लिक स्कूल रानीगंज - 89.80
5. - ऋचा सिंह - श्री रणंजय इंटर कॉलेज गौरीगंज - 89.60
6. - अंशिका - जीजीआईसी सोनारीकला अमेठी - 89.40
7. - दीपांजलि शुक्ल - श्री शिव प्रताप इंटर कॉलेज अमेठी - 89.10
8. - हर्षिता यादव - चौधरी चरण सिंह इंटर कॉलेज परशुरामपुर - 89.00
9. - सूर्यांश सिंह - श्री शिव प्रताप इंटर कॉलेज अमेठी - 88.80
9 . - प्रिंसी - शिव महेश बालिका इंटर कॉलेज गौरीगंज - 88.80
10. - अभिषेक यादव - मंगलम इंटर कॉलेज मुसाफिरखाना - 88.60
10. - आदित्य शरण अग्रहरि - मंगलम इंटर कॉलेज मुसाफिरखाना - 88.60
10. - सूरज कुमार यादव - रामचंद्र शुक्ल इंटर जमुवारी - 88.60
10. - कौशिकी मिश्र - डॉ. पीएनएमएस इंटर कॉलेज राजाफत्तेपुर - 88.60
..........................................................................................................................
हाईस्कूल में जिले की टॉप टेन सूची
क्रमांक - मेधावी - स्कूल का नाम - प्रतिशत
1. - मंगलेश प्रजापति - श्री काली इंटर कॉलेज विशेषरगंज - 94.50
2. - अलफिया बानो - हनफी इंटर कॉलेज रसूलाबाद - 94.00
2. - आदित्य त्रिपाठी - जंग बहादुर सिंह इंटर कॉलेज ककवा - 94.00
2. - जयंत तिवारी - अशोक सिंह इंटर कॉलेज बाबूपुर गौरीगंज - 94.00
3. - मो. हमजा - सरयू देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज केशवनगर - 93.83
4. - आयुषी सिंह - श्री रणंजय इंटर कॉलेज गौरीगंज - 93.17
5. - सायमा - प्रमोद आलोक इंटर कॉलेज अमेठी - 93.00
5. - विलाल अहमद - जेएन मौर्य साइंस इंटर कॉलेज मुबारकपुर - 93.00
6. - आस्था प्रजापति - संतपथिक इंटर कॉलेज महेशपुर कैथापुर अमेठी - 92.67
7. - गौरी - श्री शिव प्रताप इंटर कॉलेज अमेठी - 92.50
7. - अमन तिवारी - श्री जंग बहादुर सिंह इंटर कॉलेज ककवा अमेठी - 92.50
8. - अथर्व शुक्ल - श्री शिव प्रताप इंटर कॉलेज अमेठी - 92.33
8. - सार्थक मिश्र - सरयू देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज केशवनगर - 92.33
8. - सत्यम पाल - रामकुमार स्मारक इंटर कॉलेज बाजारशुकुल - 92.33
8. - प्रिया मिश्रा - प्रमोद आलोक इंटर कॉलेज अमेठी - 92.33
9. - महेंद्र प्रताप - एएच इंटर कॉलेज मुसाफिरखाना - 92.17
9. - साक्षी साहू - सत्य साईं इंटर कॉलेज शंकरगंज तिलोई - 92.17
10. - शिवानी - राजा विश्वनाथ शरण सिंह इंटर कॉलेज तिलोई - 91.83
10. - अन्नु शुक्ल - श्री जंग बहादुर सिंह इंटर कॉलेज ककवा अमेठी - 91.83
10. -वाशु - रामसुमेर द्विवेदी इंटर कॉलेज जामो - 91.83
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed