फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   man killed cousin's grandson in land dispute

चाकू से गला रेतकर मासूम की हत्या

Sat, 06 Mar 2021 10:01 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 10:01 PM IST
विज्ञापन
man killed cousin's grandson in land dispute
शाहगढ़ (अमेठी)। मुंशीगंज क्षेत्र के देवी चरण का पुरवा मजरे दुलापुर कला में भूमि विवाद को लेकर शुक्रवार रात एक व्यक्ति ने अपने चचेरे पोते की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। अभियुक्त ने मासूम को बचाने दौड़ी उसकी मां पर ईंट से हमला किया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक गांव निवासी राम विलोन व उसके चाचा सुखदेव के परिवार के बीच भूमि बंटवारे का विवाद चल रहा है। इस बीच राम विलोन के परिवार को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत घर मिला। राम विलोन के अंबाला शहर में रहने की वजह से पिछले दिनों उसकी पत्नी मालती ने आवास का निर्माण शुरू कराया।
विज्ञापन

इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कई बार विवाद हुआ। शुक्रवार रात राम विलोन की मां निर्माणाधीन आवास और उसकी पत्नी मालती व अन्य लोग एक छप्पर के नीचे चारपाई पर लेटे थे। रात करीब 11 बजे दूसरी चारपाई पर लेटे अपने पुत्र रामधीरज (9 वर्ष) की चीख सुनकर मालती की नींद टूटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालती के मुताबिक सुखदेव चाकू से मासूम रामधीरज का गला रेत रहा था। मालती बचाने दौड़ी तो सुखदेव ने ईंट से मारकर उसे घायल कर दिया और मौके से भाग निकला। शोर सुनकर ग्रामीण जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी।
एसओ रवींद्र सिंह फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंचे और महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। फील्ड यूनिट ने मौके से साक्ष्य संकलित करने के साथ ही चारपाई के पास से एक खून से सना चाकू व एक बांका बरामद किया है। एसओ ने बताया कि महिला की तहरीर पर सुखदेव के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
तीन बहनों का इकलौता भाई था
राम विलोन के चार बच्चों में बेटी सतना (18), पिंकी (13) व शिल्पा (11) के बाद रामधीरज था। इकलौते पुत्र की हत्या से रामधीरज की दादी, मां व सभी बहनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।

स्कूल में हुई शोकसभा
राम धीरज कंपोजिट स्कूल गरथोलिया में कक्षा तीन का छात्र था। धीरज की मौत पर शनिवार को स्कूल में दो मिनट का मौन रखकर उसकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। शोक सभा में प्रधानाध्यापक रामचंद्र, शिक्षक त्रिवेणी प्रसाद चौरसिया, अनुपमा राव, अंबरीश यादव, शिक्षामित्र रेखा शुक्ला, रेखा यादव समेत कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed