{"_id":"60b91b008ebc3e018e587d32","slug":"man-arrested-on-stealing-oxygen-concentrator-from-l2-hospital-amethi-news-lko5808147112","type":"story","status":"publish","title_hn":"एल-2 अस्पताल कन्संट्रेटर लेकर भाग रहे युवक को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एल-2 अस्पताल कन्संट्रेटर लेकर भाग रहे युवक को दबोचा
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। जिला अस्पताल स्थित एल-2 अस्पताल में बुधवार रात डॉक्टर की हैसियत से दाखिल हुआ एक युवक ऑक्सीजन कन्संट्रेटर लेकर बाहर निकला।
उसी बीच वहां मौजूद एक कर्मचारी ने उसे टोका। अस्पताल के अन्य कर्मचारियों ने युवक को दौड़ाकर पकड़ा और उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने एल-2 अस्पताल प्रभारी की तहरीर पर केस दर्ज किया।
असैदापुर स्थित एल-2 अस्पताल में बुधवार रात डॉक्टर जैसे कपड़े पहनकर करीब साढ़े दस बजे एक युवक दाखिल गया। वार्ड में पहले उसने मरीजों का हालचाल लिया फिर एक ऑक्सीजन कन्संट्रेटर लेकर बाहर निकलने लगा।
इसी दौरान वहां मौजूद एक कर्मचारी ने कन्संट्रेटर लेकर निकल रहे व्यक्ति को टोका तब वह वहां से भागने लगा। उसके शोर मचाने पर अन्य कर्मियों ने दौड़ाकर उसे परिसर के भीतर ही दबोच लिया।
विज्ञापन
स्वास्थ्य कर्मियों से मिली सूचना पर पहुंची पुलिस से आरोपी को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी अवधेश यादव ने बताया कि पूछताछ के दौरान उसकी पहचान क्षेत्र के गांव इदई का पुरवा मजरे सभांवा निवासी अनिमेश त्रिपाठी के रूप में हुई। कहा कि एल-2 प्रभारी डॉ. अभय गोयल की तहरीर पर केस दर्ज कर कन्संट्रेटर को जब्त किया गया।