{"_id":"5efcb8ad8ebc3e42f57dab71","slug":"malti-river-amethi-news-lko5286643118","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा योजना से सौंदर्यीकृत होगी मालती नदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा योजना से सौंदर्यीकृत होगी मालती नदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। संग्रामपुर विकासखंड से गुजरने वाली मालती नदी जल्द ही लोगों के आकर्षण का केंद्र बनेगी। कवायद सफल हो सके इसके लिए महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गांरटी कार्यक्रम से सफाई, बंधा निर्माण व पटरियों पर पौधरोपण होगा। डीएम ने नदी का निरीक्षण करते हुए एक्सईएन सिंचाई को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
जल संरक्षण के साथ बरसात में जलभराव की समस्या से किसानों को निजात दिलाने की कोशिश में जुटे डीएम अरुण कुमार ने संग्रामपुर ब्लॉक से गुजरने वाली मालती नदी को साैंदर्यीकृत कराने की योजना बनाई है। प्रवासी श्रमिकों को रोजगार मिल सके तथा नदी लोगों के आकर्षण का केंद्र बन सके इसके लिए साफ-सफाई, बंधा निर्माण व पौधे रोपित किए जाएंगे।
डीएम ने नदी का निरीक्षण करते हुए एक्सईएन सिंचाई को महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार कार्यक्रम के तहत नदी का सर्वे कर विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने को कहा है। डीएम ने कार्ययोजना में नदी की सफाई, बारिश के मौसम में जलभराव रोकने व मिट्टी काटन नहीं हो इसके लिए मोड़ व घुमाव वाले स्थानों पर बंधा निर्माण कराते हुए मानव दिवस सृजित करने को कहा है।
विज्ञापन
नदी की सफाई होने के बाद दोनों पटरियों पर फलदार व शोभादार वृक्ष रोपित कर उनके सुरक्षा का प्रबंध करते हुए पौधे तैयार कराने का निर्देश दिया है। डीएम ने मनरेगा योजना से नदी की साफ-सफाई, बंधा निर्माण व पौधरोपण नहीं होने तथा मानव दिवस के सृजन में लापरवाही बरतने की दशा में कार्रवाई की चेतावनी दी है। इस मौके पर सीडीओ प्रभुनाथ, उपायुक्त मनरेगा मीनाक्षी देवी व एक्सईएन सिंचाई और तहसीलदार समेत सभी जिम्मेदार मौजूद रहे।