फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Mallikarjun Kharge attacked the Prime Minister, called him the leader of liars

Amethi News: मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री पर बोला हमला, बताया झूठों का सरदार

Tue, 20 Feb 2024 02:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 20 Feb 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
Mallikarjun Kharge attacked the Prime Minister, called him the leader of liars
गौरीगंज के बाबूगंज में आयोजित जनसभा को संबाे​धित करते राहुल गांधी।
अमेठी सिटी। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को झूठोें का सरदार कहते हुए विकास, रोजगार आदि के मुद्दों पर सवाल किया। करीब 37 मिनट के भाषण में उन्होंने अमेठी व रायबरेली से जोड़ते हुए कई मुद्दों पर बात की।
विज्ञापन

कहा कि अमेठी को पूरी दुनिया जानती है क्योंकि, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी, सोनिया गांधी व राहुल गांधी की यह धरती है। कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में सोनिया 1998 में जब यहां आईं और अपनी बात रखी तो अमेठी के प्रति अटूट प्रेम की बात बताई थी। आज वही बात फिर राहुल गांधी ने दोहराया। उनका आपके साथ उनका गहरा प्रेम है। हमेशा के लिए आपके साथ रहेंगे।
विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि डेवलपमेंट का दौर कांग्रेस सरकार का था। मोदी कांग्रेस, राहुल व खानदान को गालियां देते हैं। आजादी के समय देश में सूई व एक मशीन तक नहीं बनती थी। आजादी के बाद बड़े-बड़े कारखाने बने, बड़े-बड़े पार्क बने। ये सब क्या मोदी जी ने बनाया। कहा कि ऐसा झूठ बोलने वाले को झूठों का सरदार कहता हूं। संबोधन के अंतिम में एक शेर पढ़कर उन्होंने बात खत्म की। कहा कि अगर तलाश करें कोई मिल ही जाएगा, मगर तुम्हारी तरह कौन मुझको चाहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष ने नौकरी के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए कहा कि मोदी जी हमेशा कहते थे कि हर साल दो-दो करोड़ युवकों को नौकरी देंगे। दो करोड़ नौकरी नहीं दिए, 15-15 लाख काला धन लाकर जेब में डालने की बात कही, दिए क्या। उन्होंने कहा कि पैसे लेकर लोग बाहर भाग रहे हैं, कोई गरीब आदमी 10-12 हजार लोन लेता है तो उसको जेल में बंद करते हो, उसके घर पर नोटिस लगाते हो। जो 13 लाख करोड़ लेकर भागे थे, उनके घर पर नोटिस लगाओ। इतने पैसे लूटकर उनको दिया और हमको बोलते हैं कि कांग्रेस ने बर्बाद किया। हमने देश को जोड़ने का काम किया। इसीलिए राहुल जी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed