फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Mahakal Express stood for seven minutes due to chain pulling

Amethi News: चेन पुलिंग से सात मिनट खड़ी रही महाकाल एक्सप्रेस

Sun, 08 Dec 2024 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 08 Dec 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Mahakal Express stood for seven minutes due to chain pulling
जगदीशपुर (अमेठी)। तीन दिन पहले निहालगढ़ रेलवे स्टेशन पर हुई चाकूबाजी की घटना के बाद भी लोगों में पुलिस का खौफ नहीं है। शनिवार को यहां बिना ठहराव के गुजरने वाली महाकाल एक्सप्रेस की किसी ने चेन खींच दी। इससे ट्रेन करीब सात मिनट तक स्टेशन से करीब 800 मीटर आगे रुकी रही। मौके पर पहुंची आरपीएफ किसी को पकड़ने में नाकाम रही।
विज्ञापन



बीते बृहस्पतिवार को बेगमपुरा एक्सप्रेस के यात्रियों के बीच हुई मारपीट में एक यात्री की मौत हो गई थी, जबकि उसे लेने आए दो लोग घायल हो गए थे। उसके बाद जीआरपी और आरपीएफ दोनों सक्रिय थीं। सुरक्षा बलों की सक्रियता के बाद भी शनिवार की सुबह 9.26 बजे इंदौर से वाराणसी जाने वाली महाकाल एक्सप्रेस को किसी ने चेन खींचकर रोक दिया। गेटमैन ने इसकी सूचना स्टेशन अधीक्षक लखनलाल मीना को दी।
विज्ञापन




स्टेशन अधीक्षक की सूचना पर आरपीएफ के सिपाही मौके पर पहुंचे, लेकिन किसी को पकड़ने में नाकाम रहे। यह घटना सुरक्षा बलों के साथ ही ट्रेन में चलने वाले एस्कोर्ट के लिए भी किसी चुनौती से कम नहीं है। इससे सुरक्षा बलों की सक्रियता भी सवालों के घेरे में है। इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर निहालगढ़ अजय कुमार ने बताया कि सुरक्षा कर्मी मौके पर गए थे, लेकिन ट्रेन से कोई उतरा नहीं। इससे ट्रेन रोकने वाला का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्टेशन पर नहीं दिखे जीआरपी के सिपाही
बृहस्पतिवार की घटना के तीसरे दिन शनिवार को जीआरपी का कोई सुरक्षा कर्मी रेलवे स्टेशन पर नहीं दिखा। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक निहालगढ़ लखनलाल मीना ने बताया कि जीआरपी के किसी सुरक्षा कर्मी ने न कल जाने का समय बताया था और न ही आज यहां आने की जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed