{"_id":"65be95e91f5c30917a06ab3c","slug":"madam-there-is-difficulty-in-resolving-the-irregularities-in-khatauni-amethi-news-c-96-1-ame1002-113021-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: मैडम...खतौनी में गड़बड़ी दूर कराने में हो रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: मैडम...खतौनी में गड़बड़ी दूर कराने में हो रही परेशानी
Sun, 04 Feb 2024 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 04 Feb 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
समाधान दिवस में फरियाद सुनते डीएम व एसपी
तिलोई(अमेठी)। जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए शनिवार को तहसील में डीएम निशा अनंत व एसपी डॉ इलामारन जी की मौजूदगी में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इस दौरान फरियादियों की भीड़ उमड़ी। अफसरों के समक्ष फरियादियों ने अपनी शिकायत सुनाई तो उसे निस्तारित कराने की कोशिश की।समय 12:45 बजे तिलोई तहसील सभागार में बसंतपुर मजरे सेमरौता के बीडीसी राधेश्याम के साथ करीब 15-20 किसान हस्ताक्षर युक्त शिकायती पत्र लेकर डीएम के समक्ष पेश हुए। किसानों ने कहा कि मैडम वर्तमान में तहसील की ओर बनाई अंश निर्धारण खतौनी पूर्व लेखपाल की जल्दबाजी में बिना जांच के 90 प्रतिशत गलत बना दी गई। ग्राम सभा के किसान परेशान हैं। किसान अपनी अपनी खतौनी फिर सही करने के लिए हजारों रुपए खर्च करने के लिए मजबूर है। डीएम ने कहा कि पूरे मामले की जांच कर कर तत्काल सही कराया जाए ताकि उसका कोई दुरुपयोग नहीं कर सके।
डीएम ने एसडीएम व तहसीलदार को पूरे मामले की जांच कर नियमानुसार कमियां दूर कर किसानों की परेशानी दूर करने का निर्देश दिया। गुबजार मजरे बसंतपुर निवासी सहामत अली ने भूमि पर कुछ लोगों की ओर से किए जा रहे अवैध कब्जे को हटवाने की मांग की। पीड़ित ने कहा कि कई बार शिकायत कर चुका है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बसंतपुर के किसान उदयराज सिंह, गिरीश कुमारी, रामभवन सिंह, राम केवल, रामदेव, राकेश चंद, फूल चंद, श्रीकृष्ण, हरिशंकर, सौरभ प्रताप सिंह, बब्बन सिंह समेत कई किसानों ने कहा कि निराश्रित गोवंश को संरक्षित करवा दें, फसल नष्ट कर दे रहे हैं।
बहादुरपुर ब्लाक क्षेत्र की ढपका मजरे औरारी निवासी अश्वनी व कृष्ण कुमार ने भूमि पर कुछ लोगों मकान पर जबरन कब्जा करने व अवैध निर्माण किए जाने की शिकायत की है। दिवस में एसडीएम आशीष सिंह, सीओ डॉ अजय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
185 शिकायतों में 11 का मौके पर निरस्तारण
संपूर्ण समाधान दिवस में तिलोई तहसील में 69 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया। मुसाफिरखाना में 25 शिकायतों में तीन तो गौरीगंज में भी 34 शिकायतों तीन का ही मौके पर निस्तारण हुआ। अमेठी में 57 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से चार शिकायतों का निस्तारण हो सका। शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीमें मौके पर भेजी गई।