फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   lucknow-prayag passanger will be run from today to 20th march

आज से 20 तक चलेगी लखनऊ-प्रयाग पैसेंजर

Mon, 22 Mar 2021 10:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
lucknow-prayag passanger will be run from today to 20th march
गौरीगंज (अमेठी)। लखनऊ-प्रतापगढ़-प्रयाग रेल ट्रैक पर संचालित पीआरएल पैसेंजर ट्रेन का संचालन मंगलवार से बहाल हो जाएगा। माघ मेला के दौरान विभाग ने नान इंटरलांकिग कार्य के चलते ट्रेन को निरस्त कर दिया था। यात्रियों की परेशानी व होली को देखते हुए ट्रेन को 20 अप्रैल तक प्रतिदिन संचालित करने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन

ट्रेन का संचालन बहाल होने से लखनऊ, रायबरेली, प्रतापगढ़ व प्रयाग के साथ ट्रैक के सभी स्टेशनों की यात्रा करने वाले लोगों को सुविधा होगी।
कोविड संक्रमण को देखते हुए विभाग ने सिर्फ आरक्षित टिकट पर ही यात्रा की सुविधा मान्य करते हुए यात्रियों से ऑनलाइन या ट्रेन आने से चार घंटे पहले बुकिंग काउंटर से आरक्षित टिकट लेने की सलाह दी है।
विज्ञापन

स्टेशन मास्टर प्रवीण सिंह ने बताया कि ट्रेन प्रति दिन सुबह गौरीगंज स्टेशन पर नौ बजे ठहराव के साथ प्रतापगढ़ होते हुए प्रयाग घाट के लिए रवाना होगी। शाम को 7.06 बजे गौरीगंज में ठहराव के साथ रायबरेली होते हुए लखनऊ रवाना होगी। ट्रेन पर आरक्षित टिकट पर ही यात्रा अनुमन्य होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed