फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Lots of equipment, yet the patient is helpless

Amethi News: उपकरणों की भरमार, फिर भी मरीज लाचार

Thu, 30 Nov 2023 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 30 Nov 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Lots of equipment, yet the patient is helpless
जिला अस्पताल में रखे बेड
अमेठी। कोविड कॉल में संयुक्त जिला अस्पताल के मैटरनिटी विंग को एल-2 हॉस्पिटल में तब्दील कर बड़े पैमाने पर जीवन रक्षक उपकरण खरीदे गए थे। इस प्रकोप समाप्त होने के बाद यह उपकरण बेकार पड़े हैं। एक ओर बड़ी संख्या में उपकरण अस्पताल के एक वार्ड में मौजूद हैं तो वहीं दूसरी ओर अस्पताल आने वाले मरीजों को संसाधन की कमी बताकर रेफर कर दिया जाता है।
विज्ञापन


मार्च-2020 में कोविड का प्रकोप शुरू हुआ था। मरीजों की संख्या बढ़ी तो संयुक्त जिला चिकित्सालय के मेटर्निटी विंग को लेबल-2 कोविड अस्पताल में तब्दील कर दिया गया। कोविड अस्पताल में मरीजों के जीवन की रक्षा हो सके, इसके लिए शासन की ओर से पर्याप्त मात्रा में आधुनिक उपकरणों की खरीद हुई।
विज्ञापन

उपकरण कोविड अस्पताल को मुहैया कराए गए। इस दौरान लेबल-2 अस्पताल में 50 बेडों पर पाइप लाइन से ऑक्सीजन आपूर्ति की व्यवस्था की गई। बड़ों के लिए 16 व बच्चों के लिए दो वेंटीलेटर लगाए गए। बड़ी मात्रा में आधुनिक संसाधनों से भी लैश कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

केविड के बाद से वार्ड बंद पड़ा
कोविड के दौरान इन संसाधनों का प्रयोग हुआ। इसके बाद से यह वार्ड बंद पड़ा था। पिछले दिनोंं शासन के निर्देश पर इसे डेंगू अस्पताल में तब्दील कर दिया गया। हालांकि, डेंगू के भी जिले में कंट्रोल रहने से इस अस्पताल के प्रयोग की नौबत कम ही आई।
लोगों का मानना है कि यदि इस विंग को अन्य मरीजों के लिए खोल दिया जाए तो जिले की 22 लाख आबादी को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा आसानी से मिल सके, और उन्हें गंभीर अवस्था में दूसरे जिलों का चक्कर नहीं लगाना पड़े।

उपलब्ध कराए गए थे यह उपकरण
सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह के अनुसार उस दौरान एल-2 हॉस्पिटल को 20 पल्स ऑक्सीमीटर, तीन थर्मामीटर, 62 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दिए गए थे। साथ ही व्यस्कों के लिए 198 व बच्चों के लिए 66 नेबुलाइजेशन किट, व्ययस्कों के लिए 198 व बच्चों के लिए 66 ऑक्सीजन कैनुला, बी-टाइप के 10 व डी टाइप के 15 ऑक्सीजन सिलिंडर की भी खरीद हुई थी। 250 ऑक्सीजन मास्क, चार वेंटिलेटर, एक बाइपैप मास्क, दो आईसीयू बेड, आठ सिरिंज पंप भी खरीदी गई। दो एंबूबैग, दो लैरीयांगो स्कोप, 60 ऑक्सीजन फ्लू मीटर, एक ऑटो क्लेब, एक इलईडी टीवी, एक छोटा रेफ्रिजरेटर व एक वाटर प्यूरीफायर भी अस्पताल को मुहैया कराया गया था।


समय-समय होती उपकरणों की जांच
संयुक्त जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि एल-2 हॉस्पिटल में 50 बेडों तक पाइप लाइन के जरिए ऑक्सीजन आपूर्ति की व्यवस्था है। 16 व्ययस्क व दो बच्चों के लिए वेंटीलेटर, 90 ऑक्सीजन कन्संटे्रटर, 700 एलपीएम क्षमता के दो ऑक्सीजन प्लांट, मोबाइल एक्सरे मशीन के साथ ही शासन द्वारा भेजे गए सभी उपकरण मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed