{"_id":"5f57bac28ebc3e368a0f1126","slug":"loot-amethi-news-lko5391682195","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से एक लाख की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से एक लाख की लूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। बैंक ऑफ बड़ौदा की ऐंधी शाखा के ग्राहक सेवा केंद्र संचालक की कनपटी पर तमंचा सटाकर बदमाशों ने करीब एक लाख रुपये की लूट की। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए बदमाशों की धरपकड़ के लिए एसओजी समेत कई टीमों को सक्रिय किया है। दिनदहाड़े हुई लूट से व्यापारियों में हड़कंप मचा है।
जायस कस्बे के रहने वाले वीरेंद्र कुमार क्षेत्र के टांडा-बांदा हाइवे पर ऐंधी गांव में संचालित बैंक ऑफ बड़ौदा से जुड़ा ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं। मंगलवार सुबह 10.37 बजे केंद्र पर पहुंचे दो नकाबपोश बदमाशों ने संचालक वीरेंद्र कुमार व ग्राहक अली हसन पर तमंचा सटा दिया। बदमाशों ने पैसा निकालने आई पूरे फाजिल निवासी वहीदुल निशा को धक्का देकर दीवार में सटा दिया और संचालक की दराज में रखे करीब एक लाख रुपये लेकर भाग गए।
रुपये लेकर लुटेरे सड़क पर पहुंचे और पहले से बाइक स्टार्ट कर खड़े एक युवक के साथ जायस की ओर भाग निकले। संचालक के अनुसार उसने सुबह दस बजे बीओबी शाखा से 70 हजार रुपये निकाले थे। एक ग्राहक इमरान ने 15 हजार रुपये जमा किए थे तथा उसके पास मौजूद 12 से 15 हजार रुपये भी दराज में रखे थे।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही एसपी दिनेश सिंह तथा एएसपी दयाराम सरोज व एसएचओ देवेश कुमार भी मौके पर पहुंच गए। एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए आसपास नाकाबंदी कराई लेकिन तब तक लुटेरे उनकी पहुंच से दूर जा चुके थे। एसपी ने बताया कि एसओजी समेत कई टीमें खुलासे के लिए लगाई गई हैं। कहा कि ग्राहक सेवा केंद्र के भीतर लगेे सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।
22 माह पहले हुई थी 78 हजार की लूट
इसी ग्राहक सेवा केंद्र पर एक नवंबर वर्ष 2018 को भी नकाबपोश बदमाशों ने 78 हजार रुपये की लूट की थी। उस समय भी बदमाशों ने संचालक वीरेंद्र कुमार की कनपटी पर तमंचा सटाकर घटना को अंजाम दिया था। लगातार दूसरी बार हुई घटना से स्थानीय लोगों में दहशत है।