फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Locked his wife and children in a room and hanged himself.

Amethi News: पत्नी-बच्चों को कमरे में बंद कर खुद फंदे पर लटका

Tue, 12 Mar 2024 10:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 12 Mar 2024 10:33 AM IST
विज्ञापन
Locked his wife and children in a room and hanged himself.
जगदीशपुर (अमेठी)। घरेलू कलह से तंग युवक ने पत्नी बच्चों को कमरे में बंद कर खुद फंसे लटक गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की। युवक दिल्ली में मेहनत-मजदूरी कर घर की जीविका चलाता था।जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के तेतारपुर गांव निवासी रामकरन (42) पुत्र स्व. शीतला दिल्ली में रहकर मेहनत-मजदूरी करता था। कुछ माह पहले ही वह दिल्ली से घर आया था। वह आर्थिक रूप से कमजोर था। बताते हैं कि रविवार की शाम उसका पत्नी से किसी बात पर विवाद हुआ था। इसके बाद घरेलू कलह से परेशान रामकरन ने रात को अपनी पत्नी व बच्चों को कमरे में बंद कर दिया। खुद घर के बरामदे में पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली। कमरे में बंद पत्नी व बच्चों ने शोर मचाया तो कमरे के बाहर सो रही उसकी एक बेटी व मां को जानकारी हुई। इन लोगों ने युवक को फंदे पर लटका देखा तो घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

परिवार पर जीविका का संकट
मृतक के घर में उसकी बूढ़ी मां के अलावा पत्नी जगपती व पांच बच्चे हैं। बड़ी बेटी आरती की उसने शादी कर दी है। तीन बेटियां पूजा, मनीषी व मालती और नौ साल का बेटा उसके साथ घर में रहते हैं। घटना के बाद पूरे परिवार का रोकर बुरा हाल है। परिवार की जीविका चलाने वाला घर में कोई पुरुष नहीं है। जिससे परिवार पर जीविका चलने का संकट आ सकता है। बुजुर्ग मां बेटे का याद कर रो रोकर बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed