{"_id":"664536f59a43634471082674","slug":"lockdown-on-school-running-without-recognition-amethi-news-c-96-1-gon1004-118754-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बिना मान्यता चल रहे स्कूल पर जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बिना मान्यता चल रहे स्कूल पर जड़ा ताला
Thu, 16 May 2024 03:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 16 May 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
ताला लगवाते अधिकारी।
सिंहपुर (अमेठी)। मान्यता नहीं होने के आरोप में बीईओ ने बुधवार को एक निजी विद्यालय में ताला जड़ दिया। स्कूल में पढ़ रहे करीब 50 बच्चों को प्राथमिक विद्यालय, रुकुनपुर और प्राथमिक विद्यालय दांदूपुर में नामांकित करने के निर्देश दिए हैं। यह एक बानगी भर है। क्षेत्र में कई ऐसे स्कूल हैं जिनकी मान्यता कक्षा पांच तक है, जबकि इंटर तक वहां पढ़ाई हो रही है। खंड शिक्षा अधिकारी हरिओम तिवारी को रुकुनपुर मजरे जुगराजपुर में निजी विद्यालय का संचालन बिना मान्यता के होने की सूचना मिली। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि बुधवार को स्कूल का निरीक्षण करते हुए ताला खुलवाने पर स्कूल संचालित होता पाया गया। विभागीय टीम को देखकर शिक्षण कार्य में लगे प्रबंधक, शिक्षक कर्मचारी भाग निकले। इसके बाद टीम ने विद्यालय के मुख्य गेट पर बाहर से ताला लगा कर सील कर दिया।
पांचवीं की मान्यता, संचालन इंटर तक
रुकुनपुर में कार्रवाई के दायरे में आया यह स्कूल सिर्फ एक बानगी है, अभी भी क्षेत्र में कई विद्यालय बिना मान्यता के संचालित हो रहे हैं। अहोरवा भवानी, राजा फत्तेपुर, शिवरतनगंज के आसपास कई विद्यालय कक्षा पांच की मान्यता लेकर इंटर तक संचालित हो रहे हैं। अवैध रूप से संचालित हो रहे इन विद्यालयों पर विभाग कब कार्रवाई करेगा कुछ पता नहीं है। खंड शिक्षा अधिकारी सिंहपुर हरिओम तिवारी ने बताया कि बिना मान्यता चल रहे विद्यालयों पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।