फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Lockdown in Amethi

बसों से गंतव्य तक पहुंचाए गए एक हजार लोग

Mon, 30 Mar 2020 09:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
Lockdown in Amethi
अमेठी। लॉकडाउन के बावजूद परदेसियों को गंतव्य तक पहुंचाने में प्रशासन हलकान है। अमेठी डिपो की 12 बसों व अन्य साधनों से करीब एक हजार लोगों को सोमवार को रोडवेज व प्राइवेट बसों से गंतव्य तक पहुंचाया गया। लोगों को पहुंचाने के बाद सोमवार को फिर रोडवेज सेवा बंद कर दी गई।
विज्ञापन

कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने को लेकर देश में संपूर्ण लॉकडाउन घोषित है। बावजूद इसके गैर प्रांतों व जनपदों में फंसे परदेशी अपने घर पहुंचने के लिए सड़क पर निकल पड़े तो प्रशासन की ओर से उन्हें उनके गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था कराई गई। अमेठी डिपो की 12 बसों को विभिन्न मार्गों से लखनऊ भेजा गया था। एआरएम राकेश मोहन पांडेय ने बताया कि बसों से एक हजार यात्री लाए गए। सोमवार को अमेठी बस स्टेशन पर दो प्राइवेट बस और दो मैजिक लगाई गई थीं। इन वाहनों से बस स्टेशन पहुंचने वाले जिले के यात्रियों को गंतव्य तो अन्य जिलों के यात्रियों को जिले की सीमा पर छोड़ा गया।
विज्ञापन

बाहर से आ रहे और यहां से जा रहे यात्रियों से मौजूद स्वास्थ्य टीम द्वारा एक एक कर उनसे सर्दी, जुकाम, बुखार आदि समस्या पूछकर जांच की जा रही है। लोग सीधे अपने घर जा रहे हैं। हालांकि इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed