फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   list of 24 thousand miscreants ready

चुनाव प्रभावित करने वाले 24 हजार लोग सूचीबद्ध

Thu, 13 Jan 2022 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
list of 24 thousand miscreants ready
गौरीगंज (अमेठी)। विधानसभा चुनाव के लिए पुलिस सक्रिय मोड में है। मतदाताओं को धमकाकर व प्रलोभन देकर मतदान प्रक्रिया प्रभावित करने वाले ऐसे 24 हजार 625 लोगों को पुलिस ने सूचीबद्ध कर लिया है। इनमें से 5787 लोगों को तो पुलिस ने पाबंद कर दिया है, जबकि 18,838 लोगों को चिह्न्ति कर उनकी सूची एसडीएम को भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन

मतदाताओं को निर्भीक होकर मतदान करने तथा उन्हें किसी भी दल व नेताओं के पक्ष में मतदान करने के लिए किसी भी प्रकार की धमकी अथवा प्रलोभन नहीं दिया जाए। ऐसे लोगों को पुलिस सूचीबद्ध करने में जुटी है। एसपी दिनेश सिंह ने थानावार ऐसे लोगों को सूचीबद्ध कर उनके खिलाफ कार्रवाई कराते हुए उन पर विशेष निगाह रखने को कहा है। एसपी के निर्देश पर जिले में थानावार ऐसे लोग सूचीबद्ध भी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस की पड़ताल में अब तक जिले में मतदान प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले 24,625 लोग मिले हैं। पुलिस को अंदेशा है कि यह लोग किसी न किसी दल अथवा प्रत्याशी के समर्थन में मतदान कराने के लिए मतदाताओं को डरा धमका अथवा प्रलोभन देकर मतदान करा सकते हैं। इनमें से 5787 ऐसे लोग मिले हैं, जो निश्चित रूप से ऐसा कार्य कर सकते हैं। इन लोगों को तो पुलिस अपनी हिरासत में लेकर उन्हें पाबंद कर उनका चालान उप मजिस्ट्रेट के न्यायालय भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

18,838 लोगों पर पुलिस को मतदान प्रभावित करने की आशंका है। इन लोगों को सूचीबद्ध करते हुए 107/16 के तहत पुलिस ने अपनी रिपोर्ट उप जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय में प्रस्तुत कर दी है। पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में इन लोगों को पाबंद कर शर्तों के आधार पर मुचलका देने का अनुरोध किया है। (संवाद)

एसपी दिनेश सिंह ने कहा कि अभी ऐसे लोगों की संख्या और बढ़ेगी। सभी को बड़ी जमानत राशि के तहत पाबंद कराया जा रहा है। ऐसे लोगों पर पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी। पाबंद करने के बावजूद यदि इनके द्वारा मतदान प्रभावित करने की किसी भी प्रकार की गतिविधि की गई तो उन पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने स्पष्ट किया कि किसी भी दशा में चुनाव शांति पूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed