{"_id":"69dfe54e1b5c14a8700571da","slug":"lined-up-all-day-got-cylinder-in-the-evening-amethi-news-c-96-1-ame1012-163478-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: दिनभर लगाई लाइन, शाम को मिला सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: दिनभर लगाई लाइन, शाम को मिला सिलिंडर
Thu, 16 Apr 2026 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 16 Apr 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
अमेठी में सिलिंडर लेने के लिए बैठे उपभोक्ता। -संवाद
अमेठी। अस्थायी गैस वितरण व्यवस्था के बीच बुधवार को उपभोक्ताओं को सुबह से लाइन में लगने के बाद देर शाम सिलिंडर मिल सका। संग्रामपुर स्थित कालिका मैरिज लॉन में पूरे दिन वितरण कार्य चलता रहा, जहां बड़ी संख्या में लोग गैस लेने पहुंचे।
सुबह से ही वितरण केंद्र पर उपभोक्ताओं की लंबी कतार लग गई थी। तेज धूप के बीच लोगों को कई घंटे तक खड़ा रहना पड़ा। कई उपभोक्ताओं को चार से पांच घंटे तक इंतजार करना पड़ा, तब जाकर उन्हें सिलिंडर मिल सका। दिनभर की मशक्कत के बाद शाम तक 341 सिलिंडर बांटे गए।
सीमा देवी ने बताया कि सुबह से लाइन में लगी हैं, धूप में खड़े रहना बहुत कठिन हो रहा है। रामलाल ने कहा कि कई घंटे इंतजार करने के बाद नंबर आया। शकील अहमद ने बताया कि भीड़ के कारण व्यवस्था संभालना मुश्किल हो जाता है, फिर भी मजबूरी में खड़ा रहना पड़ता है। महिलाओं और बुजुर्गों को अधिक परेशानी उठानी पड़ी। गीता देवी ने बताया कि न छाया की व्यवस्था है और न बैठने की सुविधा।
विज्ञापन
उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस मिल तो रही है, लेकिन इसके लिए पूरा दिन खर्च करना पड़ रहा है। अस्थायी व्यवस्था के कारण वितरण में देरी हो रही है। प्रशासन की ओर से लगातार वितरण कर स्थिति सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके बावजूद भीड़ कम नहीं हो रही है, जिससे लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।