फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Line since morning, waiting in the sun, still not getting cylinder

Amethi News: सुबह से लाइन, धूप में इंतजार, फिर भी नहीं मिल रहा सिलिंडर

Sat, 04 Apr 2026 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 04 Apr 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Line since morning, waiting in the sun, still not getting cylinder
अमेठी के केवलापुर में सिलिंडर लेने के इंतजार में जमीन पर बैठी महिला। -संवाद  
अमेठी। घरेलू गैस सिलिंडर का संकट कम नहीं हो रहा। किल्लत के बीच कालाबाजारी की शिकायतें भी तेज हो गई हैं। शुक्रवार को भी हालात में कोई खास सुधार नहीं दिखा। दुर्गापुर रोड स्थित गोदाम के पास नहर की पटरी पर सुबह से ही करीब 700 लोग सिलिंडर लेने के लिए कतार में खड़े रहे।
विज्ञापन



तेज धूप में महिलाएं सड़क किनारे बैठी रहीं, लेकिन उपभोक्ताओं को यह तक नहीं बताया जा रहा था कि सिलिंडर कब मिलेगा। परेशान लोगों ने अधिक कीमत लेकर सिलिंडर देने के आरोप लगाते हुए व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। शहर के अविनाश सिंह ने बताया कि वह सुबह चार बजे से लाइन में लगे हैं, लेकिन अब तक सिलिंडर नहीं मिला। उनका आरोप है कि एजेंसी संचालक फोन नहीं उठाते और न ही कोई स्पष्ट जानकारी दी जाती है। उन्होंने कहा कि कुछ कर्मचारी 2500 से 3000 रुपये लेकर सिलिंडर देने की बात करते हैं, जो मजदूर वर्ग के लिए संभव नहीं है।
विज्ञापन



बाईपास निवासी गौरव सिंह ने बताया कि वह 26 तारीख से लगातार लाइन में लग रहे हैं, लेकिन अब तक सिलिंडर नहीं मिल सका। शुक्रवार को भी सुबह चार बजे से कतार में खड़े हैं, फिर भी कोई व्यवस्था नहीं है। कस्तूरीपुर की शीला ने बताया कि वह छह दिन से सिलिंडर के लिए चक्कर लगा रही हैं। घर में खाना बनाने में दिक्कत हो रही है और लकड़ी भी उपलब्ध नहीं है। धूप में बैठने से तबीयत बिगड़ रही है, फिर भी सिलिंडर नहीं मिल पा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



अम्मरपुर के सोनू तिवारी ने बताया कि वह 11 दिन से सिलिंडर के लिए भटक रहे हैं। एक ही दिन में कई जगह लाइन लगानी पड़ती है, लेकिन कहीं भी सफलता नहीं मिल रही। उपभोक्ताओं का कहना है कि आपूर्ति और वितरण व्यवस्था दोनों चरमराई हुई हैं, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।



ओवररेटिंग की शिकायत पर होगी जांच
पूर्ति निरीक्षक अरुण पांडेय ने कहा कि यदि कोई निर्धारित मूल्य से अधिक पैसे मांगता है तो उसका प्रमाण उपलब्ध कराया जाए। शिकायत सही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि विभाग लगातार निगरानी कर रहा है और आपूर्ति व्यवस्था सुधारने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed