फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Light will spread in the villages, 1121 solar lights will be installed

Amethi News: गांवों में फैलेगा उजाला, लगेंगी 1121 सोलर लाइटें

Wed, 28 May 2025 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 28 May 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Light will spread in the villages, 1121 solar lights will be installed
अमेठी सिटी। संसदीय क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों को अंधेरे से राहत दिलाने की दिशा में सांसद किशोरी लाल शर्मा ने अहम पहल की है। सांसद ने अपनी सांसद निधि से जिले के विभिन्न ब्लॉकों में 1121 सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाने का प्रस्ताव तैयार कर शनिवार को विकास भवन को भेजा है। जल्द ही चिह्नित स्थानों पर लाइटें लगाई जाएंगी, जिससे ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन




सांसद ने क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान लोगों की ओर से उठाई गई मांगों के क्रम में यह कदम उठाया है। सोलर लाइटें केवल रोशनी ही नहीं देंगी, बल्कि रात्रिकालीन सुरक्षा, सुगम आवागमन और सामाजिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देंगी। सांसद कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार यह कार्य उत्तर प्रदेश स्टेट कंस्ट्रक्शन एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर कॉर्पोरेशन लिमिटेड प्रयागराज के माध्यम से कराया जाएगा।
विज्ञापन




तकनीकी एस्टीमेट तैयार कर विकास विभाग को भेजा गया है। अनुमोदन के बाद कार्यदायी संस्था को धनराशि हस्तांतरित कर कार्य प्रारंभ किया जाएगा। परियोजना निदेशक ऐश्वर्य यादव ने बताया कि प्रस्ताव को प्राथमिकता पर आगे बढ़ाया जा रहा है। सीडीओ सूरज पटेल को इस बाबत सभी आवश्यक दस्तावेज भेज दिए गए हैं। इन लाइटों की स्थापना से ग्रामीण चौराहों, गलियों, स्कूलों, मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों पर उजाला सुनिश्चित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



बाजारशुकुल व जगदीशपुर में 143, भेटुआ, भादर, संग्रामपुर व अमेठी में 287, तिलोई, सिंहपुर व बहादुरपुर में 241 और गौरीगंज व शाहगढ़ में 275 सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed