फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   life has no meaning without love

Amethi News: प्रेम के बिना जीवन का कोई अर्थ नहीं

Tue, 11 Nov 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 11 Nov 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
life has no meaning without love
 गौरीगंज के बस्तीदेई में श्रीराम कथा सुनतीं महिलाएं। संवाद
अमेठी सिटी। गौरीगंज के बस्तीदेई गांव में आयोजित श्रीराम कथा के तीसरे दिन सोमवार को प्रवाचक पं. सुभाष पांडेय ने प्रभु श्रीराम और माता सीता के विवाह सहित अनेक प्रसंगों का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि प्रेम के बिना जीवन का कोई अर्थ नहीं है। रामकथा सुनने से मनुष्य को मुक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है।
विज्ञापन



प्रवाचक ने कहा कि जब मनुष्य में अहंकार और क्रोध उत्पन्न होते हैं तो उसका विवेक और बल दोनों नष्ट हो जाते हैं। धनुषभंग प्रसंग पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि स्वयंवर में उपस्थित सभी राजा अपने बल पर गर्वित थे, इस कारण कोई भी धनुष को हिला नहीं सका। भगवान राम ने सहज भाव से उसे तोड़कर विनम्रता और भक्ति का संदेश दिया।
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि धनुषभंग के बाद परशुराम ने अपने प्रभाव का प्रदर्शन करना चाहा, तब लक्ष्मण ने उन्हें बार-बार क्रोधित कर उनका गर्व दूर किया। प्रवचन के दौरान उन्होंने कहा कि भाव के बिना भक्ति अधूरी है। भगवान राम का जीवन पूर्ण रूप से भावनाओं से ओतप्रोत रहा, जबकि माता सीता भक्ति की प्रतीक हैं। इस अवसर पर आयोजक सुभाषचंद्र तिवारी, अशोक तिवारी, अखिलेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed