{"_id":"6668c9f11f9d2c003f04fcb4","slug":"life-becomes-miserable-due-to-heat-waves-amethi-news-c-96-1-ame1002-120259-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: गर्म थपेड़ों से जनजीवन बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: गर्म थपेड़ों से जनजीवन बेहाल
Wed, 12 Jun 2024 03:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 12 Jun 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
धूप से बचाव के लिए दुपट्टे से मुंह ढक कर जाती महिला व बच्ची।
अमेठी सिटी। सूरज के तल्ख तेवर से मंगलवार को धूप कड़क रही। दिनभर लू के थपेड़े परेशानी का कारण बने रहे। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री व अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा रहा। अधिकांश लोग सिर पर गमछा तो महिलाएं-युवतियां दुपट्टे से मुंह ढककर जाती नजर आईं।मंगलवार सुबह नौ बजे से ही गर्म तेज हवाएं चलना शुरू हो गईं तो वहीं धूप में भी खासी तेजी रही। दोपहर होने तक तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस पार कर गया। शरीर को झुलसा देने वाली धूप व गर्म हवा से बचने के लिए लोगों ने घरों में रहना उचित समझा। फसलों को गर्मी से बचाने के लिए किसानों को निजी संसाधनों से जल्दी-जल्दी सिंचाई करनी पड़ रही है।
तेज धूप, गर्म हवा से बेहाल राहगीर पानी की तलाश में भटकते रहे। दोपहर में वाटर कूलरों व हैंडपंपों पर लोगों की भीड़ लगी रही। धूप से वाटर कूलरों से गर्म पानी निकलने से लोगोंं ने दुकानों से बोतल बंद पानी खरीद कर प्यास बुझाई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमर नाथ मिश्र ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। दक्षिण-पश्चिमी हवाओं ने लोगों को परेशान किया।
इस तरह से करें बचाव
:गौरीगंज सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजीव सौरभ ने बताया कि तरल पदार्थ पिएं, पूरे व ढीले कपड़े पहनें। धूप से बचाव करें। आवश्यकता पड़ने पर सुबह 10 से शाम 4:00 बजे तक घर से बाहर निकलें। शरीर में पानी की मात्रा न कम होने दें। तली चीजों से परहेज करें और बासी भोजन करने से बचें।