{"_id":"68af5b969218e6f51603d104","slug":"licenses-of-three-fertilizer-sellers-suspended-amethi-news-c-96-1-ame1008-147286-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: तीन खाद विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: तीन खाद विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित
Thu, 28 Aug 2025 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 28 Aug 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले में यूरिया की किल्लत का फायदा उठाते हुए निजी दुकानदार किसानों का शोषण कर रहे हैं। अफसरों के निरीक्षण के दौरान टैगिंग व अधिक दर पर यूरिया बिक्री करते पाए जाने पर तीन निजी दुकानों का लाइसेंस निलंबित किया गया है।
जिला कृषि अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने बुधवार को साधन सहकारी समिति गुलालपुर व जगदीशपुर का निरीक्षण किया और किसानों से जानकारी ली। इसके अलावा महोना स्थित शंकर बीज भंडार, हाजी खाद भंडार, किसान खाद भंडार, विशाल ट्रेडर्स, अली खाद भंडार व सोहेल खाद भंडार का निरीक्षण किया। शंकर बीज भंडार पर 15 बोरी यूरिया मिली, लेकिन किसानों को नहीं दी जा रही थी। किसानों ने आरोप लगाया कि यहां यूरिया की बिक्री जिंक आदि के साथ और निर्धारित दर से अधिक पर की जा रही है।
हाजी खाद भंडार पर भी निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर यूरिया बिक्री किए जाने और जिंक की टैगिंग मिली। वहीं सिंहपुर के अहोरवा भवानी स्थित किसान सुविधा केंद्र पर यूरिया की जिंक के साथ बिक्री जा रही थी। इस पर तीनों दुकानों का लाइसेंस निलंबित कर नोटिस जारी किया गया है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जिले में यूरिया पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। किसानों को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे प्रति बीघा 25 किलो से अधिक यूरिया का प्रयोग न करें। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को इफको यूरिया की 70,500 बोरी यूरिया गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर पहुंचने की उम्मीद है।