फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   library and study room will be built in GIC Jayas

जीआईसी जायस में बनेगा पुस्तकालय व शिक्षण कक्ष

Sun, 21 Mar 2021 09:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 09:58 PM IST
विज्ञापन
library and study room will be built in GIC Jayas
गौरीगंज (अमेठी)। जीआईसी जायस में बच्चों को बेहतर शिक्षण व्यवस्था मुहैया कराने के लिए जल्द ही अतिरिक्त कक्ष, आर्ट-क्राफ्ट व पुस्तकालय की स्थापना होगी। प्रस्ताव को प्रधानमंत्री जनविकास कार्यक्रम में शामिल कर अनुमानित लागत के आधार पर शासन से धन की डिमांड की गई है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित राजकीय इंटर कॉलेज जल्द ही सुविधा से लैस होगा। कॉलेज में अल्पसंख्यक वर्ग के अधिक बच्चों का पंजीयन होने से स्कूल को प्रधानमंत्री जनविकास कार्यक्रम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

योजना में शामिल होने के बाद स्कूल में 564 मीटर चहारदीवारी के साथ आवश्यक चार अतिरिक्त शिक्षण कक्ष, आर्ट-क्राफ्ट कक्ष व पुस्तकालय कक्ष का निर्माण प्रस्तावित किया गया है। प्रस्तावित कार्य के लिए स्थानीय दर पर बाउंड्रीवाल के लिए 44.56 लाख के साथ प्रति कक्ष नौ लाख 68 हजार रुपये की दर से शासन से धनावंटन की डिमांड की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धनावंटन के बाद अल्पसंख्यक कल्याण विभाग कार्यदायी संस्था नामित कर मानक के अनुसार अतिरिक्त कक्षों का निर्माण कार्य पूरा कर माध्यमिक शिक्षा विभाग को हैंडओवर करेगा। प्रभारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नरेंद्र कुमार पांडेय ने राजकीय इंटर कॉलेज में अतिरिक्त कक्षों के निर्माण का प्रस्ताव भेजने की बात स्वीकार की। स्कूल में अतिरिक्त कक्ष का निर्माण होने से बच्चों को शिक्षण कार्य में सुविधा होगी तो स्कूल में कक्ष की कमी की परेशानी भी दूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed