फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   lekhpal suspended, notice to 20 officers

लेखपाल निलंबित, 20 अफसरों को नोटिस

Sat, 07 Aug 2021 09:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 09:54 PM IST
विज्ञापन
lekhpal suspended, notice to 20 officers
07 : गौरीगंज : संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतों की सुनवाई करते एसडीएम। - फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए शनिवार को सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। अमेठी में सरकारी भूमि पर हुए कब्जे की शिकायत पर लेखपाल को निलंबित करते हुए डीएम ने विलंब से पहुंचे 20 अफसरों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। संपूर्ण समाधान दिवस में 356 फरियादियों ने अफसरों को अपनी पीड़ा सुनाई।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर जनशिकायतों का निस्तारण करने के लिए शनिवार को सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। अमेठी में दिवस की अध्यक्षता डीएम अरुण कुमार व एसपी दिनेश सिंह ने की तो गौरीगंज में एडीएम न्यायिक सुधीर रूंगटा, तिलोई में एडीएम सुशील प्रताप सिंह व एएसपी विनोद कुमार तथा मुसाफिरखाना में एसडीएम सुनील त्रिवेदी ने की।
विज्ञापन

अमेठी तहसील दिवस में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे पर कार्रवाई नहीं करने का मामला प्रकाश में आने के बाद डीएम ने मधुपुर खदरी गांव में तैनात लेखपाल हनुमान प्रसाद त्रिपाठी को निलंबित करते हुए विलंब से पहुंचे 20 अफसरों को नोटिस जारी कर जवाब देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेठी में 124 फरियादियों ने अपनी पीड़ा सुनाई तो डीएम व एसपी एक भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं कर सके। गौरीगंज में 121 शिकायतों में दो, मुसाफिरखाना में 65 शिकायतों में एक तथा तिलोई में 62 शिकायतों में एक का मौके पर अफसरों ने निस्तारण किया।

अनिस्तारित शिकायतों में भूमि विवाद की शिकायतों को निस्तारित करने के लिए 12 संयुक्त टीम रवाना करते हुए अन्य शिकायतों को संबंधित विभाग को सौंपते हुए समय से निस्तारित करने का निर्देश दिया है। डीएम ने समय से शिकायतों को निस्तारण नहीं होने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed