फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Lawyers protested against the murder of advocate

अधिवक्ता की हत्या से खफा वकील प्रदर्शन पर उतरे

Fri, 22 Oct 2021 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Lawyers protested against the murder of advocate
अमेठी। शाहजहांपुर में कोर्ट परिसर में अधिवक्ता की हुई हत्या से खफा तहसील के अधिवक्ता प्रदर्शन पर उतर आए। आक्रोशित अधिवक्ताओं ने आए दिन वकीलों पर हो रहे हमले की निंदा करते हुए प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की। अधिवक्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को साैंपते हुए पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद देने के साथ वकीलों की हत्या व हमले के मामलों की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन अध्यक्ष सदाशिव पांडेय और सचिव उपेंद्र शुक्ल की मौजूदगी में शुक्रवार को नेहरू सभागार में शोक सभा आयोजित हुई। शोक सभा में शाहजहांपुर सिविल कोर्ट रूम में अधिवक्ता भूपेंद्र सिंह के हत्या की निंदा करते हुए दो मिनट का मौन रखकर मृतक आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। शोक सभा के बाद अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए तहसील में प्रदर्शन कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन के बाद अधिवक्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम संजीव कुमार मौर्य को दिया। ज्ञापन में मृतक अधिवक्ता के आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही व गिरफ्तारी, आश्रितों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, अधिवक्ताओं के विरुद्ध हो रही हिंसात्मक कार्यवाही के दृष्टिगत अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने तथा अधिवक्ताओं की सुरक्षा को लेकर प्रदेश स्तर पर न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था अभिलंब कराए जाने की मांग की गई है। प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ता गिरजा शंकर शुक्ल, दिनेश सिंह व राकेश पांडेय समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed