फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Lawyer attacked by overtaking bike

Amethi News: बाइक को ओवरटेक कर वकील पर किया हमला

Mon, 29 Jan 2024 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 29 Jan 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Lawyer attacked by overtaking bike
विवाद के बाद बाइक छोड़कर फरार हुए हमलावार, गौरीगंज थाने के मुसाफिरखाना मार्ग की घटनाकेस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अमेठी सिटी। गौरीगंज कस्बे के मुसाफिरखाना तिराहे के पास शनिवार देर रात बाइक सवार दो युवकों ने अधिवक्ता पर पत्थर से हमला बोल दिया। अधिवक्ता के घायल होने के बाद हमलावर अपनी बाइक मौके पर ही छोड़ कर फरार हो गए। घायल अधिवक्ता को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद अधिवक्ता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गौरीगंज के वार्ड संख्या-12 श्रीमाधवनगर निवासी महेश कुमार कनौजिया दीवानी न्यायालय सुल्तानपुर में अधिवक्ता हैं। शनिवार रात को महेश अपने मित्र बृजेश दुबे व लवकुश मौर्य के साथ बाइक से घर की तरफ जा रहे थे। आरोप है कि गौरीगंज थाने के मुसाफिरखाना तिराहे के पास एक बाइक पर सवार दो लोगों ने अधिवक्ता की बाइक को ओवरटेक कर रुकवाते हुए कहासुनी शुरू कर दी। जब तक अधिवक्ता के साथ मौजूद दोनों मित्र कुछ समझ पाते बाइक सवार एक युवक ने पत्थर से अधिवक्ता पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

अधिवक्ता को घायल देख बाइक सवार दोनों युवक अपनी बाइक मौके पर छोड़ कर फरार हो गए। घायल अधिवक्ता को अस्पताल पहुंचाते हुए लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में लिया। उपचार के बाद अधिवक्ता की तहरीर पर दो अज्ञात के खिलाफ पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। अधिवक्ता का कहना है कि विवाद के दौरान उनकी पर्स भी गिर गई, जिसमें सात हजार रुपये मौजूद थे। एसएचओ अमर सिंह ने बताया कि अधिवक्ता की तहरीर पर केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed