{"_id":"6828db6cb92cc222b30aa564","slug":"lathi-charge-in-land-dispute-six-people-injured-amethi-news-c-96-1-ame1002-140613-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: जमीन के विवाद में चलीं लाठियां, छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: जमीन के विवाद में चलीं लाठियां, छह लोग घायल
Sun, 18 May 2025 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 18 May 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज क्षेत्र के गुरु का पुरवा मजरे सेठा में जमीन के विवाद को लेकर चाचा-भतीजे आपस में भिड़ गए। खेत में मुर्गी फार्म बनाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने तक पहुंच गया। मारपीट में दोनों पक्षों से कुल छह लोग घायल हो गए। इनमें एक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
लल्लन के मुताबिक वह शुक्रवार को अपने खेत में मुर्गी फार्म का निर्माण करवा रहे थे, तभी उनके भतीजे विपत ने परिजनों के साथ पहुंचकर विरोध किया और उनके साथ मारपीट की। वहीं विपत का कहना है कि उन्होंने केवल जमीन की पैमाइश के बाद निर्माण करने की बात कही थी, जिस पर चाचा लल्लन ने परिजनों संग उन पर और उनके परिवार के रामराज, चंदन और दुलभ पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में रामराज, दीपक, चंदन और दुलभ को चोटें आई हैं।
इनमें रामराज को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दूसरे पक्ष से लल्लन के भाई भैयाराम को सिर में चोट लगी है। प्राथमिक इलाज के बाद चार लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पुलिस ने दोनों पक्षों में शांतिभंग की आशंका को देखते हुए प्रथम पक्ष से दीनदयाल और द्वितीय पक्ष से लल्लन, संतोष, अमरनाथ, हरकेश और मोहित चौहान को पाबंद किया है। इंस्पेक्टर श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।