{"_id":"6a8de4583bc30c592e018184","slug":"last-rites-performed-after-20-hours-amethi-news-c-96-1-ame1002-174270-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: 20 घंटे बाद किया अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: 20 घंटे बाद किया अंतिम संस्कार
Wed, 26 Aug 2026 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 26 Aug 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जायस। पूरे अजीम वार्ड पांच निवासी भीम कुमार (18) का शव सोमवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा तो आक्रोशित परिजनों ने अंतिम संस्कार रोक दिया। परिजन हत्या का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज करने और गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। रातभर थाने की दौड़ लगाते रहे परिजनों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। करीब 20 घंटे तक मान-मनौवल का दौर चला। मंगलवार दोपहर बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए।
पुलिस की जांच में सामने आया कि बाइक की तेज रफ्तार के कारण वह अनियंत्रित होकर पानी भरे गड्ढे में पलट गई। बाइक के नीचे दबने और पानी में डूबने से भीम की मौत होने की बात सामने आई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत का कारण पानी में डूबना बताया गया। पुलिस ने परिजनों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों की जानकारी दी।
इसके बाद भी परिजन मामले में कार्रवाई की मांग पर कायम रहे। कार्रवाई में सहयोग के लिए परिजन बाबूगंज सगरा आश्रम पहुंचे। वहां पीठाधीश्वर मौनी स्वामी और जायस थाना प्रभारी अमरेंद्र ने परिजनों को समझाया और जांच में सहयोग का भरोसा दिया। इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए।
विज्ञापन
मंगलवार दोपहर बाद भीम का अंतिम संस्कार किया गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। सीओ अखिलेश वर्मा ने बताया कि जांच में सामने आए तथ्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से परिजनों को अवगत कराया गया। परिजन जांच से संतुष्ट हैं।